Security Guard Murder: सिक्योरिटी गार्ड ने साथी की टांगी से की हत्या, आरोपी ने खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर

Security Guard Murder : जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के मुर्रामकला स्थित रामगढ़ कॉलेज के समीप बन रहे एक मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स में गुरुवार की रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां ड्यूटी पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड शंकर महतो ने अपने ही साथी गार्ड सुनील सिंह की टांगी से हमला कर हत्या कर दी। एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि आरोपी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की गहन जांच जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की। गांव में आक्रोश का माहौल है, वहीं ग्रामीणों ने इस घटना के लिए मालिकों को भी जिम्मेदार ठहराया है।

Security Guard Murder -आपसी विवाद बना वजह :

जानकारी के अनुसार दोनों के बीच दिन में किसी बात को लेकर कहासुनी और हाथापाई हुई थी। इस दौरान सुनील सिंह ने शंकर महतो की पिटाई कर दी और उसका मोबाइल तोड़ दिया। गुस्से में आए शंकर महतो ने शाम को शराब पी और रात करीब 3 बजे सोते हुए सुनील सिंह पर टांगी से कान और सिर पर वार कर हत्या कर दी।

Security Guard Murder – आरोपी खुद पहुंचा थाने :

हत्या के बाद आरोपी शंकर महतो खुद रामगढ़ थाना पहुंचा और पूरी वारदात की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की गश्ती टीम मौके पर पहुंची और सब-इंस्पेक्टर सुमंत कुमार राय ने शव का पंचनामा किया। हत्या में प्रयुक्त टांगी भी बरामद कर ली गई है।

Bihar PACS Computerization: पैक्स कंप्यूटरीकरण में पटना समेत 5 जिले पीछे,...

Bihar PACS Computerization: बिहार में पैक्स कंप्यूटरीकरण, गोदाम निर्माण और फसल सहायता योजना के लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए सहकारिता विभाग ने...

Bihar Sankalp Dashboard: बिहार के 48 विभागों के कामकाज की होगी...

Bihar Sankalp Dashboard: बिहार में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, विभागीय कामकाज और महत्वपूर्ण परियोजनाओं की निगरानी को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने...

Bihar Women Athletes: तीरंदाजी में अंजलि कुमारी, फुटबॉल में श्यामा रानी;...

Bihar Women Athletes: बिहार की बेटियां खेल के मैदान में मेहनत, लगन और संघर्ष के दम पर अपनी पहचान बना रही हैं। तीरंदाजी में...