पटना में दिनदहाड़े अपराधियों का तांडव, सरेआम सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर शख्स को काटा
पटना सिटी : राजधानी पटना में आज अपराधियों का तांडव देखने को मिला.
बेलगाम अपराधियों ने सड़क पर दिनदहाड़े एक शख्स को धार-धार हथियार से काट डाला.
कई जगह हमला कर उक्त युवक लहूलुहान कर दिया.
मौके पर स्थानीय लोगों की मदद से घायल शख्स को
नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया,
जहां वो जिंदगी और मौत के बीच जुझ रहा है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गयी है.
दौड़ा-दौड़ा कर युवक को पीटा
यह घटना मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के रानीपुर की है. युवक का नाम सरवन यादव बताया जा रहा है. स्थानीय लोगों ने बताया कि उस वक्त तब अफरा-तफरी मच गई, जब सरेआम सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर सरवन यादव नाम के युवक को बेलगाम अपराधियों ने जमकर पिटाई की. उससे भी दिल नहीं भरा तो धारदार हथियार से कई जगह वार कर लहूलुहान कर दिया.
परिजनों ने इन पर लगाया आरोप
गंभीर हालत में घायल सरवन यादव नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वो जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है. घायल के परिजनों के मुताबिक रानीपुर का ही निवासी वकील यादव, सुरेंद्र यादव और संगीता देवी ने सरवन यादव को दौड़ा-दौड़ा कर बेरहमी से पिटाई किया. धारदार हथियार से शरीर को कई जगह बेरहमी से काट दिया. सूत्रों के मुताबिक घायल युवक को 70 टांके लगे हैं. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. पीड़ित परिजनों ने बताया कि घटना के बाद ही मेहंदीगंज थाना में आवेदन दिया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है. जिससे अपराधी और बेलगाम हो गया है. बताया जा रहा है कि पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.
रिपोर्ट : उमेश चौबे

















