Tuesday, October 21, 2025
Loading Live TV...

Latest News

नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री आवास में मनाई दिवाली, बेटे निशांत कुमार भी रहे साथ

पटना. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस वर्ष प्रकाश पर्व दीपावली को पारंपरिक ढंग से मुख्यमंत्री आवास में मनाया। उन्होंने अपने हाथों से दीप जलाकर दीपोत्सव की शुरुआत की। इस अवसर पर उनके बेटे निशांत कुमार भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। इस पर्व को पारस्परिक सौहार्द्र, सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं। उन्होंने कामना की कि यह पर्व राज्य में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए और हर घर में खुशहाली का उजियारा...

Ranchi: मोबाइल छीनकर भाग रहे अपराधी को युवक ने पकड़ा, जानिए फिर क्या हुआ

Ranchi: राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कडरू टीओपी के पास उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक व्यक्ति का मोबाइल छीनकर भाग रहे अपराधियों का स्थानीय युवक पवन ने स्कूटी से पीछा कर उन्हें रोकने की कोशिश की। जानकारी के मुताबिक, दो बाइक सवार युवक एक राहगीर का मोबाइल छीनकर फरार होने की कोशिश कर रहे थे। तभी पवन नामक युवक ने साहस दिखाते हुए स्कूटी से उनका पीछा किया। पीछा करने के दौरान पवन और एक अपराधी के बीच हाथापाई भी हुई। इस दौरान पवन ने झपटमार से मोबाइल फोन बरामद कर लिया। खुद को फंसता देख...

JMM नहीं लड़ेगी बिहार विधानसभा का चुनाव, राजद और कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार

रांची. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से ठीक पहले विपक्षी गठबंधन INDIA में गंभीर दरार उभरती दिख रही है। झारखंड की प्रमुख पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने ऐलान किया है कि वह बिहार में चुनाव नहीं लड़ेगी। पार्टी ने कहा कि घोषित 6 सीटों में से किसी एक पर भी उसे उम्मीदवार उतारने का मौका नहीं दिया गया।RJD-कांग्रेस पर आरोप JMM के वरिष्ठ नेता और मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू ने कहा कि इस स्थिति के लिए राजद (RJD) और कांग्रेस दोनों जिम्मेदार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों दलों ने गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया, और झामुमो को चुनावी...

JSSC Assistant Teacher Revised Result 2025: सहायक आचार्य परीक्षा में 129 और Candidates सफल, Jharkhand में 6538 पद अब भी खाली

JSSC ने सहायक आचार्य परीक्षा का संशोधित अतिरिक्त रिजल्ट जारी किया। 129 और अभ्यर्थी सफल, कुल संख्या 4462 हुई, फिर भी 6538 पद खाली हैं।


JSSC Assistant Teacher Revised Result 2025 रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा 1 से 5) परीक्षा का संशोधित अतिरिक्त परिणाम जारी कर दिया है। इस नए परिणाम में पारा और नॉन-पारा दोनों श्रेणियों के 129 अभ्यर्थियों को सफलता मिली है।

इससे पहले जारी संशोधित रिजल्ट में 4333 अभ्यर्थी सफल हुए थे। अब कुल सफल अभ्यर्थियों की संख्या 4462 हो गई है। इसके बावजूद 6538 पद अब भी खाली रह गए हैं, जिससे झारखंड में शिक्षक बहाली की प्रक्रिया अधूरी बनी हुई है।


Key Highlights:

  • JSSC ने इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य परीक्षा का संशोधित अतिरिक्त रिजल्ट जारी किया

  • 129 नए अभ्यर्थियों को मिली सफलता, कुल संख्या 4462 पहुंची

  • सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के आदेश पर किया गया संशोधन

  • 6538 सहायक आचार्य पद अब भी खाली

  • पारा और नॉन पारा दोनों कैटेगरी के अभ्यर्थी शामिल

  • गिरिडीह से सर्वाधिक 34 उम्मीदवार सफल घोषित


JSSC Assistant Teacher Revised Result 2025

आयोग ने बताया कि यह संशोधन सुप्रीम कोर्ट और झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के अनुरूप किया गया है। कुछ अभ्यर्थियों के परिणाम अब भी लंबित हैं और उनकी समीक्षा की जा रही है।

जिला वार सफल अभ्यर्थियों की सूची:

जिलासफल अभ्यर्थीजिलासफल अभ्यर्थी
चतरा13कोडरमा03
देवघर02लोहरदगा06
धनबाद01पाकुड़09
दुमका20रामगढ़01
पूर्वी सिंहभूम04रांची01
गिरिडीह34साहिबगंज06
गुमला05सरायकेला02
हजारीबाग03सिमडेगा02
जामताड़ा13पश्चिमी सिंहभूम02
खूंटी02लातेहार01

गिरिडीह जिले से सबसे अधिक 34 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं, जबकि धनबाद, रामगढ़ और रांची से केवल एक-एक उम्मीदवार को सफलता मिली है।

Related Posts

Ranchi: मोबाइल छीनकर भाग रहे अपराधी को युवक ने पकड़ा, जानिए...

Ranchi: राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कडरू टीओपी के पास उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक व्यक्ति का मोबाइल छीनकर भाग...

JMM नहीं लड़ेगी बिहार विधानसभा का चुनाव, राजद और कांग्रेस को...

रांची. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से ठीक पहले विपक्षी गठबंधन INDIA में गंभीर दरार उभरती दिख रही है। झारखंड की प्रमुख पार्टी झारखंड मुक्ति...

Ranchi: शराब कारोबारी से मांगी पांच करोड़ की रंगदारी, कहा- ‘5...

Ranchi: राजधानी में अपराधियों द्वारा रंगदारी मांगने का एक और मामला सामने आया है। हटिया स्थित ओबरिया रोड निवासी शराब व्यवसायी उमाशंकर सिंह और...
146,000FansLike
25,000FollowersFollow
628FollowersFollow
642,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel