पीएम मोदी ने INS विक्रांत पर नौसेना के जवानों संग मनाई दिवाली, ऑपरेशन सिंदूर का किया जिक्र

Desk. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस वर्ष दिवाली का पर्व भारतीय नौसेना के जवानों के साथ भारत के पहले स्वदेशी विमानवाहक पोत INS विक्रांत पर मनाया। उन्होंने इसे अपने जीवन का “अभूतपूर्व सौभाग्य” बताया और जवानों के अदम्य साहस और समर्पण को नमन किया।

पीएम मोदी का पोस्ट

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट में लिखा, “आईएनएस विक्रांत भारत का गौरव है! यह स्वदेश निर्मित सबसे बड़ा युद्धपोत है। मुझे कोच्चि में हुए उस कार्यक्रम की याद आ रही है, जब इसे नौसेना में शामिल किया गया था। और आज, मुझे दिवाली के अवसर पर यहां आने का अवसर मिला।”

ऑपरेशन सिंदूर में नौसेना की ताकत

प्रधानमंत्री ने इस दौरान हाल ही में अप्रैल 2025 में पहलगाम में हुए आतंकी हमले का उल्लेख करते हुए बताया कि कैसे भारत ने जवाब में ऑपरेशन सिंदूर के तहत अपनी सैन्य ताकत का प्रदर्शन किया। इस ऑपरेशन के तहत INS विक्रांत स्ट्राइक ग्रुप को अरब सागर में करवर तट के पास तैनात किया गया था।

पाकिस्तान को दी गई कड़ी चेतावनी

INS विक्रांत स्ट्राइक ग्रुप ने हवा, सतह और पनडुब्बी खतरों से सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए कराची से लेकर ग्वादर बंदरगाह तक पाकिस्तानी नौसेना को सीधी चेतावनी दी। ऑपरेशन सिंदूर के जरिए यह स्पष्ट किया गया कि भारत अपनी संप्रभुता से समझौता नहीं करेगा।

भारत की समुद्री शक्ति का प्रतीक

INS विक्रांत, जिसे पूरी तरह से भारत में डिज़ाइन और निर्मित किया गया है, आज भारत की समुद्री ताकत और आत्मनिर्भर रक्षा क्षमताओं का प्रतीक बन चुका है। यह पोत अत्याधुनिक रडार, मिसाइल सिस्टम और मल्टी-रोल फाइटर जेट्स से लैस है।

JSSC Para Medical Exam 2026: परीक्षा की तारीख घोषित, जानें एग्जाम...

JSSC Para Medical Exam Date 2026: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने 'संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2025' की तारीख का ऐलान कर दिया है। यह परीक्षा...

Reliance AGM 2026: रिलायंस के भविष्य को लेकर अंबानी का बड़ा...

Reliance AGM 2026: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) में लीडरशिप बदलने की प्रक्रिया अब साफ तौर पर आकार ले रही है। कंपनी की 49वीं सालाना...

BPSC 70th Final Result 2026: श्रद्धा पांडे बनीं टॉपर, आयोग ने...

बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी। श्रद्धा पांडे ने 593 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। आयोग अध्यक्ष रवि मनुभाई...