विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद, अमरपुर में प्रशासन का सघन वाहन जांच अभियान

विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद, अमरपुर में प्रशासन का सघन वाहन जांच अभियान

बांका : विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए अमरपुर थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में सीआरपीएफ जवानों और स्थानीय पुलिस की टीम ने अमरपुर बस स्टैंड, गोला चौक और हटिया चौक सहित कई जगहों पर वाहनों की गहन जांच की दोपहिया, तीन पहिया, चारपहिया और भारी वाहनों को रोककर उनके कागजातों की बारीकी से पड़ताल की। इस दौरान अवैध हथियार, शराब और नगदी के परिवहन पर विशेष नजर रखी गई।

वाहन चालकों में मचा हड़कंप

थानाध्यक्ष ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिन चालकों के पास आवश्यक दस्तावेज या हेलमेट नहीं थे, उनका चालान काटा गया। इस अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया है। वहीं प्रशासन ने साफ कहा है कि चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

ये भी पढ़े : तेजस्वी का नीतीश पर तंज, कहा- ई गजब आदमी है भाई!!!

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...