शांति और भाईचारे के साथ मनाया गया मुहर्रम

जामताड़ा : जिले में शुक्रवार को मुहर्रम पर्व अकीदत व सादगी के साथ मनाया गया हालांकि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण इस बार दूसरे वर्ष भी मुहर्रम में जुलूस नहीं निकाला गया और ना ही मेला लगा। मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में अपने अपने मोहल्ले में अखाड़ा व निशान लगाया गया। जिले में इमाम हसन हुसैन की सच्चाई के प्रति बलिदान की याद में मनाया जाने वाला मोहर्रम पर्व शांति व भाईचारे के साथ मनाया गया।

इस बार लोगों ने जुलूस नहीं निकाल कर अपने अपने गांव में अखाड़ा का प्रदर्शन किया छोटे-छोटे बच्चों के अलावे नौजवानों ने करतब दिखाए। इस क्रम में लोगों ने लाठी और तलवार के करतब दिखाए। लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का भी भरपूर ख्याल रखा। वही हर साल की तरह इस बार भी ताजिया तो बनाए गए थे लेकिन उनके आकार को छोटा कर दिया गया।

मातमी जुलूस इस बार नहीं निकलने की वजह से लोगों ने घरों में ही रहकर मातम में शिरकत की। हर साल मुहर्रम के दौरान जामताड़ा सुभाष चौक इंदिरा चौक एसडीओ कार्यालय सहित विभिन्न स्थानों पर अखाड़ा का प्रदर्शन होता था। लेकिन कोरोना महामारी के कारण इस बार दूसरे साल भी मुहर्रम में जुलूस नहीं निकलने से लोगों में मायूसी देखी गई।

रिपोर्ट: निशिकान्त मिस्त्री

Jamshedpur Flood Alert: स्वर्णरेखा-खरकई डेंजर लेवल से ऊपर, 500 से ज्यादा...

Jamshedpur Flood Alert: रात के अंधेरे में जब घरों में पानी घुसना शुरू हुआ तो कई परिवारों के सामने सामान बचाने से ज्यादा चिंता...

Bihar DGP Vinay Kumar: बिहार में बड़ा प्रशासनिक बदलाव! DGP विनय...

Bihar DGP Vinay Kumar, पटना: बिहार पुलिस की कमान संभाल रहे विनय कुमार जल्द ही एक नई संवैधानिक जिम्मेदारी में नजर आ सकते हैं।...

Simdega Reshma Lakra KBC: KBC के मंच पर पहुंचीं आदिवासी बेटी...

Simdega Reshma Lakra KBC: कभी अपने खेल और प्रतिभाओं के लिए पहचाने जाने वाला सिमडेगा अब देश के सबसे लोकप्रिय टीवी क्विज शो के...