Bokaro: स्टील प्लांट में हादसा, इलेक्ट्रिकल फ्लैश की चपेट में आकर दो मजदूर झुलसे

Bokaro: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के बोकारो स्टील प्लांट (BSL) में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। प्लांट के स्टील मेल्टिंग शॉप (SMS-1) विभाग में काम कर रहे दो मजदूर इलेक्ट्रिकल फ्लैश की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद दोनों को इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल (BGH) में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Bokaro: कैसे हुआ हादसा?

मंगलवार दोपहर करीब, SMS-1 विभाग के एरिया रिपेयर शॉप में यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, बीएसएल कर्मचारी देवरथ और ठेका मजदूर शक्ति एक इलेक्ट्रिकल पैनल में कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक इलेक्ट्रिकल पैनल में फ्लैश हुआ, जिससे दोनों कर्मचारी झुलस गए।

Bokaro: अधिकारी पहुंचे मौके पर

हादसे की सूचना मिलते ही बोकारो स्टील प्लांट के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। दोनों जख्मी मजदूरों को तुरंत BGH ले जाया गया, जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद मजदूरों के परिजनों में कोहराम मच गया है।

Bokaro: हादसे की जांच जारी

बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन की ओर से फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। सूत्रों की मानें तो प्राथमिक रूप से यह इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट या सुरक्षा में चूक से जुड़ा मामला हो सकता है। हालांकि जांच रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

L Khiangte Bail Rejected: JPSC फर्जीवाड़ा मामले में एल खियांग्ते को...

L Khiangte Bail Rejected, रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं परीक्षा में कथित फर्जीवाड़े से जुड़े मामले में गिरफ्तार आयोग के पूर्व...

Giridih Teacher Day Celebration 2026: गिरिडीह में शिक्षक दिवस पर गुरुजनों...

Giridih Teacher Day Celebration 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर गिरिडीह जिले में शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कहीं वरिष्ठ शिक्षक-शिक्षिकाओं...

Bihar Flood Update 2026: गंगा का बढ़ा जलस्तर, बिहार में 10.26...

Bihar Flood Update 2026: बिहार में नदियों के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार राहत और बचाव कार्यों में...