Wednesday, October 22, 2025
Loading Live TV...

Latest News

Chaibasa: चक्रधरपुर में संथाल समुदाय ने पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया सोहराय पर्व

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संथाल समुदाय द्वारा बुधवार को पारंपरिक महापर्व सोहराय बड़े ही हर्षोल्लास और सांस्कृतिक परंपराओं के साथ मनाया गया। पर्व के अवसर पर संथाल समाज के लोगों ने अपने पशुधन विशेषकर बैल की विधिवत पूजा-अर्चना की तथा उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट की।Chaibasa: सांसद जोबा माझी ने की पशुधन की पूजा चक्रधरपुर में पर्व के अवसर पर सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने भी पारंपरिक संथाली पोशाक में सम्मिलित होकर समाज की महिलाओं के साथ पशुधन की पूजा की। उन्होंने पारंपरिक विधि से गाय-बैलों की आरती उतारी और उनके स्वास्थ्य तथा समृद्धि की कामना...

तेजस्वी की झूठी बयानबाजी से जनता नहीं होगी भ्रमित, नीतीश कुमार पर ही भरोसा – JDU

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, प्रदेश प्रवक्ता नवल शर्मा एवं पार्टी मीडिया पैनलिस्ट महेश दास ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला और जनता के बीच झूठी बयानबाजी करने का आरोप लगाया। उन्होंने तेजस्वी के उस भ्रामक बयान का भी खंडन किया। जिसमें उन्होंने कहा कि महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को दी गई 10 हजार की राशि कर्ज है और उसे महिलाओं को वापस लौटाना होगा। तेजस्वी के बयान को झूठा करार देते हुए उन्होंने कहा कि यह राशि राज्य...

जनसंपर्क के दौरान JDU उम्मीदवार चंदेश्वर चंद्रवंशी का विरोध

जहानाबाद : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच पूर्व सांसद और जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड (JDU) उम्मीदवार चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को जनसंपर्क अभियान के क्रम में ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। जहानाबाद में दूसरे चरण 11 नवंबर को मतदान होना है। चंदेश्वर चंद्रवंशी का आज यानी 22 अक्टूबर को रतनी फरीदपुर प्रखंड अंतर्गत पोखमा गांव में जमकर विरोध हुआ। वो अपने पक्ष में वोट मांगने गए थे और प्रचार-प्रसार कर रहे थे। इसी बीच में पोखमा गांव के ग्रामीणों ने उनके सांसद रहते विकास का हिसाब मांगना शुरू कर दिया। पिछले लोकसभा चुनाव में इनको...

छठ महापर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे अलर्ट : Ranchi और Hatia स्टेशन पर Crowd Control और सुरक्षा के विशेष इंतज़ाम

छठ पूजा 2025 पर रांची और हटिया रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ नियंत्रण के लिए DRM ने निरीक्षण किया। 18 स्पेशल ट्रेनें, CCTV निगरानी और सुरक्षा के सख्त इंतज़ाम किए गए।


छठ महापर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे अलर्ट रांची: छठ महापर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रांची रेलवे स्टेशन और हटिया स्टेशन में विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। बुधवार को डीआरएम करुणानिधि सिंह ने दोपहर 3:50 से शाम 5:20 बजे तक रांची स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने प्लेटफॉर्म, वेटिंग एरिया और ट्रेन संचालन की स्थिति का जायजा लिया।

उन्होंने बताया कि स्टेशन परिसर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्टेशन के बाहर 400 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी कैमरों से स्टेशन और आसपास की निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि छठ पर्व तक अधिकारी 24 घंटे ड्यूटी पर रहेंगे, ताकि किसी भी स्थिति में भीड़ को संभाला जा सके।


 Key Highlights:

  • डीआरएम करुणानिधि सिंह ने रांची स्टेशन का निरीक्षण किया, भीड़ नियंत्रण की समीक्षा की

  • स्टेशन के बाहर 400 यात्रियों के बैठने की विशेष व्यवस्था

  • 18 Special Trains चलाई जा रही हैं, जरूरत पड़ने पर कोच बढ़ाए जाएंगे

  • 24 घंटे अधिकारी निगरानी में रहेंगे, सीसीटीवी से भीड़ की ट्रैकिंग

  • प्लेटफॉर्म नहीं बदले जाएंगे, यात्रियों को होगी लगातार उद्घोषणा

  • Ranchi–Anand Vihar Express को जयपुर तक बढ़ाने की मांग


निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने रांची-नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस की सुविधाओं की समीक्षा की और यात्रियों से फीडबैक भी लिया। उन्होंने कहा कि स्टेशन पर लगातार उद्घोषणाएं की जाएंगी और पूर्व घोषित प्लेटफॉर्म में कोई बदलाव नहीं होगा, ताकि यात्रियों को भ्रम न हो।

छठ महापर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे अलर्ट: छठ पर 18 स्पेशल ट्रेनें

छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए 18 स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। रेलवे ने यह भी कहा है कि जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे, ताकि यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो। डीआरएम ने कहा कि निरीक्षण लगातार जारी रहेगा और कार्यालय से भी भीड़ की मॉनिटरिंग की जाएगी।

छठ महापर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे अलर्ट:  सुरक्षा व्यवस्था और टिकट चेकिंग

आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) को भी सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष निगरानी रखी जाएगी। डीआरएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यात्रियों की किसी भी समस्या पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए।

छठ महापर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे अलर्ट:  रेल विस्तार की मांग

दक्षिण पूर्व रेलवे के जेडआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी ने डीआरएम करुणानिधि सिंह से मुलाकात कर कई सुझाव दिए। उन्होंने रांची–आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस को जयपुर तक और हटिया–सांकी पैसेंजर को बरकाकाना तक बढ़ाने का अनुरोध किया।
जोशी ने कहा कि इन प्रस्तावों को एक जनवरी से लागू होने वाली नई समय सारिणी में शामिल किया जाए। उन्होंने रांची और हटिया स्टेशन पर रैंप निर्माण, नियमित टिकट चेकिंग, और यात्रियों की सुविधा बढ़ाने से जुड़े सुझाव भी दिए।
उन्होंने बताया कि हाल ही में रेल मंत्री के साथ हुई बैठक में बेडरोल में रंगीन चादरें शुरू करने का सुझाव दिया गया था, जिसकी शुरुआत जयपुर में की जा चुकी है

Highlights

Related Posts

बिहार चुनाव को लेकर पूर्व मंत्री का सीएम हेमंत सोरेन पर...

रांची. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड की राजनीति में भी सरगर्मी तेज है। पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता भानु प्रताप शाही ने मुख्यमंत्री...

छठ घाटों पर अवैध कब्जा और वसूली करने पर हो सकता...

Ranchi: लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर शहर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। लेकिन कुछ असामाजिक तत्व छठ घाटों पर अवैध...

कुड़मी आरक्षण के विरोध में आदिवासी समुदाय की बैठक, जानिए क्या-क्या...

रांची. कुड़मी समुदाय की ST में शामिल किए जाने की मांग के खिलाफ आदिवासी समाज ने एक बार फिर सशक्त और स्पष्ट संदेश देते...
146,000FansLike
25,000FollowersFollow
628FollowersFollow
642,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel