Godda: पोती के साथ सो रही वृद्धा की गला रेतकर निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Godda: जिले के बोआरीजोर थाना क्षेत्र के गोराडीह गांव में 65 वर्षीय महिला सोना भानु खातून की बीती रात गला रेतकर हत्या कर दी गई। महिला घर में अपनी चार साल की पोती के साथ अकेली सोई हुई थी। यह दिल दहला देने वाली वारदात सुबह तब सामने आई, जब वह देर तक घर से बाहर नहीं निकली।

Godda: धारदार हथियार से निर्मम हत्या

ग्रामीणों ने जब घर में जाकर देखा तो सोना भानु खातून मृत अवस्था में पाई गईं। उनके गले पर धारदार हथियार से हमला किए जाने के स्पष्ट निशान थे। इस निर्मम हत्या से गांव में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी।

Godda: मामले की जांच में जुटी पुलिस

मृतका के परिवार की स्थिति भी बेहद गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही बोआरीजोर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस फिलहाल हत्या के कारणों और आरोपियों की पहचान में जुटी है। कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

Reliance Foundation SheConnects: रिलायंस फाउंडेशन और गेट्स फाउंडेशन की नई पहल...

Reliance Foundation SheConnects: 'शी-कनेक्ट्स डिजिटल एक्सेलेरेटर: इंडिया' के पहले चरण के लिए छह गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) को चुना गया है। यह रिलायंस फाउंडेशन और गेट्स...

ONGC Free Eye Camp Bokaro: मुफ्त इलाज, चश्मा और ऑपरेशन… आखिर...

ONGC Free Eye Camp Bokaro: ONGC CBM एसेट, बोकारो ने अपनी कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) पहल के तहत अमलाबाद पंचायत सचिवालय में आंखों की मुफ्त...

Kundan Upadhyay Death News: बोकारो के समाजसेवी एवं MSME क्षेत्र के...

Kundan Upadhyay Death News: झारखंड स्मॉल टाइनी सर्विस बिज़नेस एंटरप्राइजेज़ एसोसिएशन के अध्यक्ष और समाजसेवी कुंदन उपाध्याय का लंबी बीमारी के बाद 16 जुलाई,...