कायस्थ समाज ने की भगवान चित्रगुप्त की पूजा, निभाई कलम पूजा की परंपरा

Dhanbad: चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर जिले में कायस्थ समाज के लोगों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भगवान चित्रगुप्त महाराज की पूजा-अर्चना की। इस दिन कलम और दवात की पूजा का विशेष महत्व होता है, क्योंकि चित्रगुप्त भगवान को लेखा-जोखा के देवता माना गया है।

धनबाद हाउसिंग कॉलोनी स्थित चित्रगुप्त पूजा समिति की ओर से पूजा का भव्य आयोजन किया गया। मौके पर समिति के सदस्य एसजे लाल और विजय सहाय ने बताया कि यह पूजा कायस्थ समाज के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मान्यता है कि कायस्थ समाज भगवान चित्रगुप्त के वंशज हैं। जो यमराज के सहायक और पाप-पुण्य का लेखा रखने वाले देवता हैं।

पूजा स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए दोपहर और रात्रि भोग की व्यवस्था की गई। पूरे दिन भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने कलम की पूजा कर ज्ञान और सदाचार की कामना की।

रिपोर्टः अनिल पांडे

Jio के 10 साल: ₹228 वाला 1GB डेटा अब ₹8 से...

Jio के 10 साल, Ranchi: एक समय था जब मोबाइल खर्च बचाने के लिए लोग मिस्ड कॉल का सहारा लेते थे। घर पहुंचने की...

Devesh Kumar Bihar: देवेश कुमार ने संभाला बिहार राज्य योजना पर्षद...

Devesh Kumar Bihar: विधान परिषद (MLC) के पूर्व सदस्य देवेश कुमार ने गुरुवार को बिहार राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष का पदभार संभाला। इस...

Jharkhand Weather: झारखंड के 4 जिलों में Yellow Alert, अगले 3...

 झारखंड के दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में अगले 1 से 3 घंटे में गरज, वज्रपात और बारिश का Yellow Alert जारी किया गया...