तेज प्रताप ने दिया बड़ा सियासी संकेत, कहा- ‘किसी से दुश्मनी नहीं, 14 तारीख के बाद…’

पटना : जनशक्ति जनता दल (JJD) पार्टी के प्रमुख और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद सियासी फैसला लेने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि हम कहां जाएंगे यह 14 तारीख को नतीजे आने के बाद फैसला करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी दुश्मनी किसी से नहीं है। तेज प्रताप ने कहा कि हम किसी को अपना दुश्मन नहीं मानते हैं। कोई हमें दुश्मन मान ले ये उनका मामला हो सकता है। हम मुद्दों को लेकर जनता के बीच में जा रहे हैं।

Goal 7 22Scope News

हम अपने आप में स्टार प्रचारक – तेज प्रताप यादव

तेज प्रताप यादव ने आगे कहा कि अभी फिलहाल हम महुआ जा रहे हैं और छठ के बाद हम पूरे बिहार का दौरा करेंगे। महुआ में मेरा मुकाबला किसी से नहीं है जनता हमारे साथ है। बिहार में जिस तरह से हत्या, पलायन और बेरोजगारी है, वहीं मुद्दा रहने वाला है। अखिलेश यादव आएं या कोई और आए हम अपने आप में समर्थ हैं, हम अपने आप में स्टार प्रचारक हैं। हम अपने आप में ब्रांड हैं।

RJD उम्मीदवार का नाम सुनकर तेज प्रताप भड़के!

तेज प्रताप यादव महुआ सीट से मैदान में उतरे हैं। यहां से राजद ने मुकेश रौशन को उम्मीदवार बनाया है। जब मीडिया ने तेज प्रताप से मुकेश रौशन को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि ये कौन आदमी है। किसका आप लोग नाम ले रहे हैं। किस आदमी का नाम ले रहे हैं, फालतू बात करते हैं।

अभी तो महाजंगलराज है – तेज प्रताप

महागठबंधन द्वारा तेजस्वी यादव को सीएम चेहरा बनाए जाने पर उन्होंने कहा कि उनको मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाया गया है उसमें हम क्या करें। पीएम नरेंद्र मोदी के जंगलराज वाले बयान पर उन्होंने कहा कि मोदी जो जंगलराज-जंगलराज कह रहे हैं, अभी कौन सा मंगलराज है। अभी तो महाजंगलराज है।

यह भी पढ़े : तेज प्रताप को समर्थन देगा महागठबंधन?

Jharkhand News 26-08-2026 : आज की 10 बड़ी खबरें

Jharkhand News 26-08-2026 JPSC-JSSC सुधार मंच के विरोध प्रदर्शन में हंगामा रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर JPSC और JSSC परीक्षा में अनियमितताओं के खिलाफ...

Bihar Development Plans: बिहार में विकास योजनाओं की समीक्षा, किसान रजिस्ट्री...

Bihar Development Plans: बिहार के मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत ने मंगलवार को विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक...

Jairam Mahto Viral Audio: जयराम महतो के कथित ऑडियो पर पुलिस...

Jairam Mahto Viral Audio: डुमरी विधायक जयराम महतो के थाना प्रभारी के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्द कहे जाने वाले ऑडियो के वायरल होने...