Seraikela: छठ के दौरान बड़ा हादास, पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के पाथरडीह शहरबेरा आसानबनी स्थित स्वर्णरेखा नदी में छठ पूजा के दौरान हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे आदित्यपुर और चांडिल क्षेत्र को शोक में डूबा दिया है। रायडीह बस्ती वार्ड नंबर 28, आदित्यपुर नगर निगम निवासी संजय यादव (42) अपने पुत्र प्रतीक यादव (19) के साथ छठ घाट पर पूजा करने पहुंचे थे। इसी दौरान डिमना बस्ती निवासी आर्यन यादव (10) पुत्र मनोज कुमार यादव भी नदी में नहाने उतरा, जहां तीनों की डूबने से मौत हो गई।

Seraikela: छठ के दौरान बड़ा हादास

घटना के बाद एनडीआरएफ टीम और स्थानीय गोताखोरों ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। सोमवार शाम आर्यन यादव का शव बरामद कर लिया गया था, जबकि मंगलवार सुबह संजय यादव का शव मिला। वहीं प्रतीक यादव के शव की खोज में तैराकों को काफी मशक्कत करनी पड़ी और अंततः दोपहर करीब 3:30 बजे उसे नदी से निकाला गया। इस घटना के बाद जनकल्याण मोर्चा के अध्यक्ष और बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अधिवक्ता ओम प्रकाश ने मृतक के परिवार वालों ढांसा बांध कर सांत्वना दिया।

उन्होंने कहा कि पिता-पुत्र की एक साथ मौत बेहद हृदयविदारक है और पूरा आदित्यपुर इस दुख में डूबा हुआ है। उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन से मांग की कि पीड़ित परिवार को निर्धारित 4 लाख रुपये के साथ-अतिरिक्त मुआवजा दिया जाए। साथ ही उन्होंने तैराकों और गोताखोरों को प्रशिक्षण देकर संविदा के आधार पर नियोजन की भी अपील की।

Seraikela: गांव में पसरा मातम

वहीं अधिवक्ता ओमप्रकाश ने कहा है कि प्रशासन के द्वारा उक्त स्थल को डेंजर जॉन घोषित करने के बावजूद भी कुछ लोग जाने-अनजाने में उक्त जगह नदी किनारे छठ करने पहुंच गए थे। हादसे की सूचना मिलते ही जिले के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक एवं सभी सरकारी मशीनरी ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू करने का हर प्रयास किया, लेकिन दुर्भावश नहीं बचाया जा सका।

Jamshedpur Kashi White Flowers: जमशेदपुर में कश्मीर जैसी दिख रही धरती,...

Jamshedpur Kashi White Flowers: पूर्वी सिंहभूम जिले में इन दिनों प्रकृति का बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिल रहा है। जिले के अलग-अलग प्रखंडों...

BCCL Coal Dispatch: कोयले की बढ़ती मांग के बीच BCCL का...

BCCL Coal Dispatch, धनबाद: देश के पावर प्लांटों और थर्मल पावर स्टेशनों में कोयले की बढ़ती मांग को देखते हुए भारत कोकिंग कोल लिमिटेड...

Gumla RO Water Plant: मरीजों को जिस पानी को बताया जा...

Gumla RO Water Plant: सदर अस्पताल परिसर में संचालित सृष्टि प्राण प्रवाह आरओ वॉटर प्लांट को लेकर गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। अस्पताल में इलाज...