Dhanbad Minority Scholarship Scam: तत्कालीन अधिकारी Dayanand Dubey सहित 100 से अधिक पर ACB की FIR की तैयारी

धनबाद अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति घोटाले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन अधिकारी दयानंद दुबे सहित 100 से अधिक लोगों पर FIR दर्ज करने की तैयारी। 10 करोड़ रुपये का घोटाला उजागर।


Dhanbad Minority Scholarship Scam : धनबाद में हुए अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति घोटाले में बड़ा एक्शन होने जा रहा है। धनबाद एसीबी (Anti-Corruption Bureau) ने इस घोटाले में तत्कालीन जिला कल्याण पदाधिकारी दयानंद दुबे सहित 100 से अधिक लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की अनुशंसा की है।
सूत्रों के अनुसार, मामले की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट एसीबी धनबाद की टीम ने रांची मुख्यालय को भेज दी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि इस घोटाले में लगभग 10 करोड़ रुपये की हेराफेरी की गई है।

Dhanbad Minority Scholarship Scam

यह फर्जीवाड़ा वित्तीय वर्ष 2019-20 में हुआ था, जिसमें कुल 13,306 छात्रों के नाम फर्जी तरीके से छात्रवृत्ति सूची में जोड़े गए थे। जांच में पाया गया कि इस पूरे घोटाले में जिला कल्याण कार्यालय के कई अधिकारी और कर्मचारी, साथ ही चतरा जिले के अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य शामिल थे, जिन्होंने धनबाद के एजेंटों के साथ मिलकर सरकारी फंड का दुरुपयोग किया।


Key Highlights

  • अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति घोटाले में तत्कालीन जिला कल्याण पदाधिकारी दयानंद दुबे सहित 100 से अधिक पर एसीबी की कार्रवाई तय।

  • लगभग 10 करोड़ रुपये का घोटाला, 13,306 छात्रों के नाम शामिल।

  • 62 स्कूलों के प्राचार्य और शिक्षा कर्मियों पर भी आरोप।

  • चतरा के गिरोह ने धनबाद के एजेंटों के साथ मिलकर घोटाले को अंजाम दिया।

  • एसीबी रांची विशेष कोषांग करेगी प्राथमिकी दर्ज, जल्द होगी गिरफ्तारी प्रक्रिया शुरू।


एसीबी के अनुसार, एफआईआर के प्रारूप में 62 स्कूलों के प्राचार्य, जिला कल्याण कार्यालय के पूर्व लिपिक बिनोद पासवान, कंप्यूटर ऑपरेटर अजय कुमार मंडल, स्टाफ निलोफर परवीन और तत्कालीन पदाधिकारी दयानंद दुबे के नाम शामिल किए गए हैं।रिपोर्ट में कहा गया है कि इन सभी के खातों में संदिग्ध वित्तीय लेन-देन का प्रमाण मिला है।

Dhanbad Minority Scholarship Scam

इस घोटाले की प्रारंभिक जांच तत्कालीन डीसी उमाशंकर सिंह के आदेश पर एडीएम चंदन कुमार की अध्यक्षता में हुई थी। जांच रिपोर्ट में गड़बड़ी उजागर होने के बाद डीसी ने एसीबी जांच की अनुशंसा की थी।
राज्य सरकार के आदेश पर एसीबी ने पीई (Preliminary Enquiry) दर्ज कर जांच शुरू की और बाद में तत्कालीन जिला कल्याण पदाधिकारी दयानंद दुबे को निलंबित कर दिया गया था। फिलहाल वे देवघर में जिला कल्याण पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित हैं।

Dhanbad Minority Scholarship Scam

एसीबी सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान हर स्कूल के प्राचार्य से पूछताछ की गई, जिसमें कई ने फर्जी छात्रवृत्ति आवेदनों की बात कबूल की। अब आगे की कार्रवाई में उन फर्जी छात्रों के नाम भी एफआईआर में जोड़े जाएंगे, जिनके नाम पर राशि निकाली गई थी।

Highlights

Saffrn

Trending News

नीतीश कुमार का बदला पता, CM आवास छोड़कर 7 सर्कुलर रोड...

पटना : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपना एक अणे मार्ग स्थित आवास छोड़ने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक, पूर्व सीएम नीतीश कुमार...

ED डायरेक्टर बन DM को कॉल करने वाला पटना से गिरफ्तार

आरा : आरा में फर्जी ईडी निदेशक बनकर डीएम को फोन करने का मामला सामने आया। जालसाज ने खुद को दिल्ली का अधिकारी बताकर...

साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई, 67 लाख से...

मोतिहारी : भारत-नेपाल सीमा से सटे घोड़ासहन थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 67 लाख रुपए से...

भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई जारी, रिश्वत लेते निगरानी विभाग के हत्थे...

पटना : पटना में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। पटना पुलिस के एडिशनल एसएचओ अर्जुन यादव को निगरानी विभाग की टीम...

Ramgarh Child Labour Case: ईंट भट्ठों में बाल मजदूरी का खुलासा,...

 रामगढ़ जिले में ईंट भट्ठों पर बाल मजदूरी का आरोप, 124 भट्ठों में बच्चों से काम कराने की शिकायत, प्रशासन ने रेस्क्यू के दिए...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img