Advertisement
Advertisement

Dhanbad NRHM Scam: 9.39 करोड़ मामले में आरोपी Pramod Singh से ACB पूछताछ, Remand मंजूर

NRHM Scam Dhanbad में 9.39 करोड़ की अवैध निकासी के आरोपी प्रमोद सिंह को एसीबी ने रिमांड पर लिया। ACB Remand के बाद पूछताछ होगी।


Dhanbad NRHM Scam : झारखंड के धनबाद जिले से जुड़े 9.39 करोड़ रुपये के एनआरएचएम घोटाले में गिरफ्तार आरोपी प्रमोद सिंह से अब एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) पूछताछ करेगी। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद रांची की होटवार जेल में बंद प्रमोद सिंह को धनबाद एसीबी ने रिमांड पर लिया है। यह कार्रवाई NRHM Scam Dhanbad से जुड़े एसीबी केस के तहत की गई है।


  • 9.39 करोड़ रुपये के NRHM Scam Dhanbad में एसीबी को रिमांड

  • रांची होटवार जेल में बंद प्रमोद सिंह से होगी पूछताछ

  • एसीबी जांच लगभग पूरी, चार्जशीट की तैयारी

  • मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी पहले ही कर चुकी है गिरफ्तारी

  • सरकारी खाते से अवैध निकासी कर निजी खातों में ट्रांसफर का आरोप


Dhanbad NRHM Scam:

शुक्रवार को एसीबी ने ईडी की विशेष अदालत में रिमांड के लिए आवेदन दिया था। अदालत से अनुमति मिलने के बाद रिमांड आदेश की प्रति जेल प्रशासन को भेज दी गई। एसीबी सूत्रों के अनुसार, इस मामले में जांच लगभग पूरी हो चुकी है और पूछताछ के बाद जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

दूसरी ओर, एसीबी केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के पहलू की जांच प्रवर्तन निदेशालय कर रहा है। इसी क्रम में ईडी ने प्रमोद सिंह के ठिकानों पर छापेमारी की थी और बाद में उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। ईडी ने प्रमोद सिंह, उसकी पत्नी प्रिया सिंह और उसके पिता आदित्य नारायण सिंह के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल की है, जिसमें तीनों के खिलाफ अपराध को दंडनीय बताया गया है।

Dhanbad NRHM Scam:

जांच में सामने आया है कि प्रमोद सिंह धनबाद के झरिया और जोड़ापोखर में ब्लॉक अकाउंट्स मैनेजर के पद पर कार्यरत था। उसका मासिक वेतन करीब 17 हजार रुपये था। आरोप है कि उसने तत्कालीन चिकित्सा पदाधिकारी शशिभूषण प्रसाद (अब मृत) के साथ मिलकर सरकारी खाते से 9.39 करोड़ रुपये की अवैध निकासी की।

एसीबी की जांच में यह भी पाया गया कि निकाली गई राशि का उपयोग निजी कार्यों में किया गया। प्रमोद सिंह ने अपने एसबीआई और पीएनबी खातों में करीब 3.95 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए, जबकि उसकी पत्नी प्रिया सिंह के बैंक खाते में भी 10 लाख रुपये जमा कराए गए थे। मामले में रिमांड के दौरान होने वाली पूछताछ को जांच के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

Commercial Advertisment

East Champaran VB G Ramji Yojana: 649 योजनाओं से बदलेगी गांवों...

East Champaran VB G Ramji Yojana, मोतिहारी: बिहार के ग्रामीण विकास विभाग एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने शुक्रवार, 6...

Rajgir Glass Bridge: अब 5 साल के बच्चे भी कर सकेंगे...

Rajgir Glass Bridge: बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल राजगीर नेचर सफारी के विश्व प्रसिद्ध ग्लास ब्रिज को लेकर पर्यटकों के लिए बड़ी...

Samrat Chaudhary Panchayat Solar Panel: पंचायतों में बिजली से लेकर पेयजल...

Samrat Chaudhary Panchayat Solar Panel, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पंचायतों में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने और सरकारी योजनाओं के प्रभावी...