आपसी विवाद में चाकूबाजी से युवक की मौत, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस

आपसी विवाद में चाकूबाजी से युवक की मौत, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस

कैमूर : जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के जमुरना गांव में एक युवक की चाकू मारकर हत्या की खबर हैं। आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतक और आरोपी दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। गांव के वाद-विवाद के कारण चाकूबाजी के बाद मौत की खबर है।

DIARCH Group 22Scope News

गर्दन और छाती पर वार, अस्पताल ले जाते वक्त तोड़ा दम

परिजनों ने बताया कि चाकू मारने वाला गांव का ही है उन्हें विवाद का कारण नहीं पता। चाकूबाजी के से गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए रामगढ़ रेफरल अस्पताल ले जाया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया।

पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपी की तलाश में छापेमारी

मोहनिया एसडीपीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि चाकू मारकर एक युवक की हत्या की गई है। दोनों युवक एक ही गांव के निवासी हैं। चाकू मारने का स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। घटना गांव से बाहर हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तारी के बाद ही मामले का पूरा खुलासा हो पाएगा।

ये भी पढ़े : दुलारचंद हत्याकांड का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आया सामने, हो गया खुलासा, अब तक कुल 3 मामले दर्ज

देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...

Koderma Vrindaha Waterfall Accident: सेल्फी-रील के चक्कर में फिर हादसा, वृंदाहा...

Koderma Vrindaha Waterfall Accident: तिलैया थाना क्षेत्र स्थित वृंदाहा वॉटरफॉल में नहाने के दौरान एक किशोर के पानी में डूबने की सूचना है। किशोर...