UP: ऑक्सीजन लाइन फटने से अस्पताल में हड़कंप, आईसीयू में भर्ती मरीजों की हालत गंभीर

UP के नोएडा से एक बड़ी खबर निकल के समने आई है. मिली जानकारी के अनुसार नोएडा के एक निजी अस्पताल में ऑक्सीजन लाइन में गड़बड़ी आ गई. जिसकी वजह से ऑक्सीजन लीक करने लगा और ऑक्सीजन सप्लाई बाधित हो गई. सप्लाई बाधित होने के वजह से आईसीयू में भर्ती आठ मरीजों की हालत गंभीर हो गई. सभी आठ मरीजों को आनन फानन में दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कराया गया है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें, ये घटना लगभग दोपहर 12 बजे की बताई जा रही है. आस-पास के लोगों ने बताया कि ऑक्सीजन लाइन के फटने की आवाज काफी तेज थी. जिसकी वजह से पूरे अस्पताल में खलबली मच गई. सभी मरीज बाहर की ओर भागने लगे. मामले कि जानकारी मिलते ही मौके पर फेस 3 थाने की पुलिस पहुंची. इसके बाद अन्य गंभीर मरीजों को भी दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया गया.

UP : थाना प्रभारी का सामने आया बयान

मौके पर पहुंचे फेस 3 पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी ने मीडिया के साथ घटना की पूरी जानकारी साझा की. उन्होंने कहा, ‘आज फायर स्टेशन फेस-3 पर ममूरा स्थित निजी अस्पताल में ब्लास्ट होने की सूचना प्राप्त हुई. सूचना की जानकारी मिलते ही हमारी टीम तुरंत कार्रवाई फायर सर्विस यूनिट को घटना स्थल पर भेजा.

घटना स्थल पर पहुंचते हुए हमें ये ज्ञात हुआ कि ऑक्सीजन लाइन में लीकेज होने के कारण माइनर ब्लास्ट हुआ था जिस कारण मरीजों को तत्काल एक वार्ड से दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया था. अपनी बातों को रखते हुए थाना प्रभारी ने कहा कि इस घटना से लोगों में अफरा-तफरी तो मची मगर किसी के भी घायल होने की जानकारी प्राप्त नहीं हुई है और न ही किसी प्रकार की कोई आगजनी हुई है.

Patna Firing News: अनिल यादव को गोली लगने के बाद अस्पताल...

Patna Firing News: राजधानी पटना में पूर्व वार्ड पार्षद के पति अनिल कुमार यादव को गोली मारे जाने की घटना के बाद जन सुराज...

Ranchi Hotel Fire: आनंद टावर के चौथे तल्ले पर आधी रात...

Ranchi Hotel Fire: राजधानी रांची के अरगोड़ा चौक स्थित आनंद टावर में मंगलवार देर रात एक होटल-सह-रेस्तरां में भीषण आग लग गयी. आग टावर के...

East Singhbhum Arms Recovery: जमशेदपुर के जंगलों में बड़ा सर्च ऑपरेशन,...

East Singhbhum Arms Recovery, जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. कोबरा, एसटीएफ और झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम...