डॉ. इरफान अंसारी बोले- HIV संक्रमित खून चढ़ाने की घटना एक “सोची-समझी बड़ी साजिश” का हिस्सा, हजारीबाग अस्पताल के औचक निरीक्षण के दौरान दिया बयान

Hazaribagh: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी आज शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण किया और वहां की स्वास्थ्य व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान मंत्री ने विशेष रूप से ब्लड बैंक का निरीक्षण किया। हाल ही में चाईबासा में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को एचआईवी पॉजिटिव ब्लड चढ़ाए जाने की घटना के बाद से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है और मंत्री का यह दौरा उसी संदर्भ में काफी अहम माना जा रहा है।

चाईबासा की घटना एक “सोची-समझी बड़ी साजिश”- डॉ. अंसारी :

डॉ. अंसारी ने कहा कि चाईबासा की घटना एक “सोची-समझी बड़ी साजिश” का हिस्सा है, जिसकी जांच जारी है। उन्होंने विश्वास जताया कि जल्द ही इस साजिश का पर्दाफाश होगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल की स्थिति पर संतोष जताते हुए कहा कि हजारीबाग मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य व्यवस्था कुल मिलाकर ठीक है, हालांकि कुछ विभागों में सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं ताकि जल्द से जल्द कमियों को दूर किया जा सके।

उन्होंने आगे कहा कि राज्य के सभी ब्लड बैंकों को अत्याधुनिक और हाई-टेक मशीनों से लैस किया जा रहा है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों। हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में भी जल्द ही नई आधुनिक मशीनें मंगवाई जा रही हैं। मंत्री ने आम जनता से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में सरकार का सहयोग करें।

रिपोर्टः शशांक शेखर

 

बिहार बनेगा AI Innovation Hub: Bihar AI Policy 2026 पर विशेषज्ञों...

पटना में Bihar AI Policy 2026 पर आयोजित परामर्श बैठक में AI, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण...

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...