Pakur: कोबरा रेस्क्यू करने गए टीम के सदस्य को ही सांप ने काटा, अस्पताल में भर्ती

Pakur: जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। कोबरा सांप को रेस्क्यू करने गई वन विभाग की टीम के एक सदस्य को ही कोबरा ने काट लिया, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Pakur: रॉयल रेजिडेंसी होटल के पीछे दिखा था कोबरा

जानकारी के मुताबिक, पाकुड़ शहर के रॉयल रेजिडेंसी होटल के पीछे स्थित एक बंद कुएं में कोबरा दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की स्नेक रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और कोबरा को सुरक्षित पकड़ने की प्रक्रिया शुरू की।

Pakur: रेस्क्यू के दौरान हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब टीम सदस्य कोबरा को कैरी बैग में डाल रहे थे, उसी दौरान कोबरा ने अचानक पलटकर डस लिया। सांप के डसते ही टीम ने तुरंत फर्स्ट एड दिया और घायल सदस्य को तेजी से पाकुड़ सदर अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि मरीज की हालत फिलहाल स्थिर है और उसका इलाज जारी है।

Pakur: टीम ने सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया कोबरा

घटना के बावजूद टीम के अन्य सदस्यों ने हिम्मत नहीं हारी और कोबरा को सफलतापूर्वक पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान पूरी सावधानी बरती गई थी, लेकिन सांप की अचानक हरकत से यह हादसा हो गया।

Pakur: लोगों से अपील

लोगों से अपील की है कि यदि कहीं सांप दिखाई दे तो खुद से उसे पकड़ने की कोशिश न करें। ऐसे मामलों में तुरंत वन विभाग या प्रमाणित स्नेक रेस्क्यूअर को सूचना दें। प्रशिक्षित टीम ही सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर सकती है।

Bihar Rishu Shri Tender Scam: SVU की बड़ी कार्रवाई, सस्पेंडेड IAS...

Bihar Rishu Shri Tender Scam: शुक्रवार को बिहार के हाई-प्रोफाइल 'रिशु श्री' टेंडर घोटाले की जांच में तेज़ी आई। स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने...

Bihar Teacher News: अब AI रखेगा शिक्षकों पर नजर! स्कूल से...

Bihar Teacher News: बिहार के सरकारी स्कूलों में टीचर मॉनिटरिंग सिस्टम को बेहतर बनाने की तैयारी चल रही है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने...

NEET विवाद को लेकर मोतिहारी में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी...

मोतिहारी: जिला कांग्रेस कमेटी ने NEET परीक्षा का पेपर लीक होने के आरोपों, बढ़ती महंगाई और बेरोज़गारी जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार के ख़िलाफ़...