दर्दनाक सड़क हादसा: बीएड छात्रा की मौत, पति और 7 महीने की बच्ची घायल

Palamu: जिले के सदर थाना क्षेत्र के खनवा गांव के समीप एक भीषण सड़क हादसा हुं। जिसमें स्कूटी सवार बीएड छात्रा की मौत हो गई। हादसे में उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि 7 महीने की बच्ची को हल्की चोटें आई हैं। मृतका की पहचान 27 वर्षीय आशा कुमारी के रूप में हुई है, जो आदर्श नगर, भट्ठी मोहल्ला की रहने वाली थीं। वह जीएलए कॉलेज की बीएड छात्रा (2023-25) थी।

कैसे हुआ हादसाः 

जानकारी के अनुसार, आशा कुमारी सिक्की कला विद्यालय से शिक्षण अभ्यास (Teaching Practice) समाप्त कर अपने पति संदीप कुमार और बच्ची के साथ स्कूटी से घर लौट रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने खनवा गांव के समीप पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आशा कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। गोद में बैठी बच्ची को हल्की चोटें आई, लेकिन उसकी जान बाल-बाल बच गई।

पुलिस की कार्रवाईः

स्थानीय लोगों ने तुरंत सदर थाना पुलिस को सूचना दी और घायलों को एमएमसीएच मेदिनीनगर भेजा गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद आशा कुमारी को मृत घोषित कर दिया। सदर थाना प्रभारी लाल जी ने बताया कि दुर्घटना में शामिल ट्रक एफसीआई में चलने वाला खाली वाहन था। पुलिस ने ट्रक और उसके चालक को पकड़ लिया है और वाहन को थाने में जब्त कर लिया गया है।

रिपोर्टः विनोद सिंह

 

 

 

 

 

 

PMFME Scheme में बिहार को Best State सम्मान, सबसे ज्यादा स्वीकृतियों...

PMFME योजना में सर्वाधिक स्वीकृतियां हासिल करने पर बिहार को Best State सम्मान मिला। खाद्य प्रसंस्करण और सूक्ष्म उद्यमों को बढ़ावा देने की दिशा...

Illegal coal seized in Khalari: खलारी के बिलारी रोड में झाड़ियों...

Illegal coal seized in Khalari: पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र में अवैध कोयला खनन, चोरी, भंडारण और परिवहन के खिलाफ सीआईएसएफ का अभियान जारी है। इसी...

JPSC Exam Scam: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते समेत 5 आरोपियों की...

JPSC Exam Scam: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं में कथित धांधली के मामले में मंगलवार को पांच आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर...