Advertisement
Advertisement

ऑफलाइन क्लास की मांग को लेकर संत जेवियर कॉलेज में छात्रों का हंगामा

Ranchi -संत जेवियर कॉलेज में छात्रों ने ऑफलाइन क्लास करवाने की मांग को लेकर जोरदार हंगामा किया है. छात्रों का कहना था कि सरकार के आदेश  के बाद भी अब तक ऑफलाइन की क्लास की शुरुआत नहीं जा रही है.

इसके कारण छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ा है. हर बार इसके लिए नई तिथि की घोषणा की जा रही है. लेकिन अब तक ऑफलाइन क्लास की शुरुआत नहीं की गयी.

सरकार की ओर से पहले होली के बाद ऑनलाइन क्लास शुरु करने की बात कही गयी थी, लेकिन अब बताया जा रहा है कि होली के बाद भी ऑनलाइन क्लास का ही संचालन किया जाता रहेगा.

छात्रों का कहना है कि ऑनलाइन क्लास में  विषय को समझने में दिक्कत आती है, इसके कारण पठन-पाठन का कार्य प्रभावित होता है.  यह हालात तब है कोरोना के मामलों में काफी गिरावट आयी है, सरकार ने सभी स्कूलों और कॉलेजों को खोलने की अनुमति दे दी है. बावजूद इसके कॉलेज प्रशासन अब भी ऑनलाइन क्लास करवाने की बात कर रहा है.

छात्रों का आरोप है कि जब इस मामले की शिकायत प्रिंसिपल से की गयी तो छात्रों को टीसी देने की धमकी दी गयी.  प्रिंसिपल के इसी जवाब के कारण आज सैंकड़ों की संख्या में छात्र अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

Commercial Advertisment

Jamtara Cyber Crime Arrest: जामताड़ा में साइबर ठगी का नया तरीका...

Jamtara Cyber Crime Arrest: झारखंड के जामताड़ा में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

Kesariya Artist Felicitation Ceremony: केसरिया के 160 कलाकारों के लिए खुलने...

Kesariya Artist Felicitation Ceremony: स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को पहचान देने और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से केसरिया नगर पंचायत स्थित सम्राट अशोक...

JioFinance Digital Gold: धनतेरस पर सोना खरीदने का नया तरीका, जियोपॉइंट्स...

JioFinance Digital Gold: डिजिटल पेमेंट करने वाले जियोफाइनेंस ऐप के ग्राहकों के लिए नई सुविधा शुरू की गई है। अब UPI ट्रांजैक्शन और बिल...