Advertisment

सुशांत को याद कर मनाई गई ‘दिल बेचारा’ की पहली वर्षगांठ

Desk:-फिल्म धोनी द अनटोल्ड स्टोरी में धोनी का किरदार निभाने वाले दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ को रिलीज हुए एक साल हो गए.इन्ही दिनों इनकी आखरी फिल्म दिल बेचारा पर्दे पर आई थी। इस मौके पर फिल्म के सदस्यों ने सुशांत को नम आँखों से याद किया और फिल्म की वर्षगांठ मनाई. फिल्मकार मुकेश छाबड़ा और अभिनेत्री संजना सांघी ने शनिवार को अपनी फिल्म ‘दिल बेचारा’ की पहली वर्षगांठ मनाई और कहा कि उनकी टीम ने सुशांत सिंह राजपूत की याद में मिलीजुली भावनाएं व्यक्त की.

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद यह फिल्म ‘दिल बेचारा’ डिज्नी-हॉटस्टार ऑनलाइन मंच पर रिलीज हुई थी. राजपूत और छाबड़ा करीबी मित्र थे तथा ‘दिल बेचारा’, निर्देशक के तौर पर छाबड़ा की पहली फिल्म थी। छाबड़ा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “मिलीजुली भावनाएं हैं. सुशांत को याद कर रहे हैं.”

‘दिल बेचारा’ की अभिनेत्री संजना सांघी ने सुशांत सिंह के साथ वाला फोटो अपलोड कर लिखकर साझा की और कहा कि अपनी फिल्म में कीजी बसु का मुख्य किरदार निभाना जीवन बदलने जैसा अनुभव था.

संजना सांघी ने सुशांत सिंह राजपूत को टैग किया और लिखा, ‘आपको याद कर रहे हैं.’ दिल बेचारा में सास्वत चटर्जी, स्वस्तिक मुखर्जी और साहिल वैद ने भी काम किया था और इसमें सैफ अली खान विशेष भूमिका में थे.

Saraiya 200 KVA Transformer: सरिया में बिजली समस्या पर बड़ा कदम,...

Saraiya 200 KVA Transformer: सरिया-बगोडिह चौक पर DAV स्कूल के सामने शनिवार को एक नया 200 kVA ट्रांसफॉर्मर लगाया गया, जिसने पुराने 63 kVA...

Bihar Flood News 2026: बिहार की 4 नदियां क्यों बन रही...

Bihar Flood News 2026: हर साल, बिहार के कई इलाकों के लिए बाढ़ एक बड़ी चुनौती बन जाती है। नेपाल में भारी बारिश से बिहार...

Siwan Junction Security Check: सीवान जंक्शन पर सुरक्षा अलर्ट, प्लेटफॉर्म से...

Siwan Junction Security Check: स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) को देखते हुए देश भर के रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है। इसी...