Dhanbad: गैंगस्टर प्रिंस खान के 4 गुर्गे गिरफ्तार, 1734900 रुपये नगद समेत बड़े पैमाने पर जमीन खरीद-बिक्री के पेपर जब्त

Dhanbad: वासेपुर के फरार अपराधी गैंगस्टर प्रिंस खान के नेटवर्क को ध्वस्त करने में लगी धनबाद पुलिस ने एक बार फिर विशेष अभियान चलाकर 4 अपराधी को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके पास से 17,34,900 नगद, नागालैंड निर्मित एक 6 चक्रीय पिस्टल एवं 46 गोली, 9 चेकबुक, 18 एटीम, 5 मोबाइल, करीब 100 जमीन की खरीद बिक्री का पेपर को बरामद किया गया है।

Dhanbad: गैंगस्टर प्रिंस खान के 4 गुर्गे गिरफ्तार

धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि मंगलवार अहले सुबह सीटी एसपी और ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में डीएसपी, इंस्पेक्टर के साथ एक सौ की संख्या में पुलिस जवान के द्वारा वासेपुर में एक दर्जन स्थल पर छापेमारी की गई, जिसमें 14 लोगों को हिरासत में लिया गया था। पूछताछ के बाद 4 अपराधी परवेज खान, तौसीफ आलम, सैफ आलम उर्फ रशीद एवं इम्तियाज को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

Dhanbad: कई लोग अभी भी रडार पर

ये लोग प्रिंस खान के इशारे पर व्यवसायियों को धमकी देना, पैसा वसूली कर USDT क्रिप्टो के माध्यम से पैसा भेजना और प्रिंस के इशारे पर व्यवसाय में पैसे लगाने का काम करता था। इसमें कई लोग अभी भी रडार पर हैं। कई व्यवसायी भी है, जो पैसे देते हैं। पुलिस का कहना है कि प्रिंस खान के गुर्गे जमशेदपुर और रांची में भी कांड को अंजाम दिया है। पुलिस की विशेष टीम प्रिंस के नेटवर्क को पूरी तरह से धराशाही करने में लगी है। साथ ही एसएसपी ने अपील की है कि किसी भी व्यवसायी को धमकी मिली तो वेे पुलिस को सूचना दे, पुलिस कार्रवाई करेगी।

अनिल पांडेय की रिपोर्ट

JSSC Para Medical Exam 2026: परीक्षा की तारीख घोषित, जानें एग्जाम...

JSSC Para Medical Exam Date 2026: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने 'संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2025' की तारीख का ऐलान कर दिया है। यह परीक्षा...

Reliance AGM 2026: रिलायंस के भविष्य को लेकर अंबानी का बड़ा...

Reliance AGM 2026: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) में लीडरशिप बदलने की प्रक्रिया अब साफ तौर पर आकार ले रही है। कंपनी की 49वीं सालाना...

BPSC 70th Final Result 2026: श्रद्धा पांडे बनीं टॉपर, आयोग ने...

बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी। श्रद्धा पांडे ने 593 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। आयोग अध्यक्ष रवि मनुभाई...