JSSC CGL मामले में PIL कर्ता प्रकाश पोद्दार और कुणाल प्रताप सिंह को CID का नोटिस, छात्रों ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

JSSC CGL: कल (5 नवंबर) झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार हजारीबाग में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. इस दौरान छात्रों का एक प्रतिनिधि मंडल ने उनसे मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन भी सौंपा. छात्रों की मांग है कि जब माननीय न्यायालय ने JSSC CGL मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है और यह कहा है कि अब कोई नए सबूत या गवाह पेस नहीं किए जाएंगे.

तो फिर क्यों हमारे दोस्त सम्मानित शिक्षक कुणाल प्रताप सिंह और इस केस के PIL कर्ता प्रकाश पोद्दार को सीआईडी के द्वारा नोटिस दिया जा रहा है. यह नोटिस बिल्कुल वैसा ही नोटिस है, जैसा नोटिस मस्ताना सर को दिया गया था और उन्हें बाद में गिरफ्तार कर लिया गया था. इस बीच छात्रों के चेहरे पर एक डर भी दिया.

साथ ही उनके मन में एक सवाल भी चल रहा है कि कहीं मस्ताना सर के बाद अब इस पूरे मामले में कुणाल प्रताप सिंह और प्रकाश पोद्दार की भी गिरफ्तारी तो नहीं होने जा रही है. आपकी जानकारी के लिए बता दें, फिलहाल छात्रों ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा है और न्याय की मांग की है.

हजारीबाग से शशांक शेखर की खबर…

El Nino Alert: 2026-27 में गर्म सर्दी का खतरा, गेहूं समेत...

2026-27 में बहुत मजबूत El Nino की संभावना से भारत की रबी फसलों पर मौसम का असर पड़ सकता है। गेहूं, दलहन और तिलहन...

SIR 2026 Jharkhand: कल खत्म हो रही SIR की डेडलाइन, वोटर...

SIR 2026 Jharkhand, धनबाद: झारखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR-2026 के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम हटाने पर आपत्ति...

Bihar Government School Education: अब सरकारी स्कूलों में ऐसे होगी पढ़ाई!...

Bihar Government School Education: बिहार में सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की तैयारी तेज हो गई है। राज्य...