Chaibasa: बड़ाजामदा डकैती कांड का खुलासा, मास्टर माइंड समेत पांच अपराधी गिरफ्तार

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने बड़ाजामदा में हुई डकैती की सनसनीखेज वारदात का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले के मास्टर माइंड संजीव मिश्रा समेत पांच पेशेवर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अपराधियों के पास से नगद, दो चारपहिया वाहन, एक पिस्टल, सात मोबाइल फोन को बरामद किया है।

Chaibasa: डकैती कांड का खुलासा

दरअसल, बीते 14 अक्टूबर की रात करीब 12 बजे, बड़ाजामदा फुटबॉल मैदान के पास रहने वाले व्यवसायी अनिल चौरसिया के घर में हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोल दिया था। अपराधियों ने पिस्टल दिखाकर 2.5 लाख रुपये नगद, एक सोने की चेन और एक सोने का ब्रेसलेट लूट लिया था।

Chaibasa: पांच अपराधी गिरफ्तार

घटना के बाद अपराधी फरार हो गए थे। डीएसपी अजय केरकेट्टा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी करते हुए अपराधियों को अलग-अलग जगहों से धर-दबोचा है।

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...