Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हरनाटांड़ में एक विशाल जनसमूह को संबोधित किया, जद (यू) प्रत्याशी धीरेन्द्र प्रताप सिंह के पक्ष में मतदान की अपील की

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हरनाटांड़ में एक विशाल जनसमूह को संबोधित किया, जद (यू) प्रत्याशी धीरेन्द्र प्रताप सिंह के पक्ष में मतदान की अपील की

पश्चिमी चंपारण : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हरनाटांड़ में एक विशाल जनसमूह को संबोधित किया और लोगों से वाल्मीकिनगर विधानसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित जद (यू) प्रत्याशी धीरेन्द्र प्रताप सिंह (रिंकु सिंह) के पक्ष में मतदान की अपील की।

Goal 7 22Scope News

जनता एनडीए के समर्थन में मजबूती से खड़ी है

मुख्यमंत्री ने नारा देते हुये कहा कि  ” तैयार है बिहार, फिर से एनडीए की सरकार” उन्होंने उपस्थित जनसमुह को संबोधित करते हुये कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में बिहार की जनता का उत्साह यह दर्शाता है कि महिलाएं, युवा और बुजुर्ग, सभी अपने मताधिकार के माध्यम से विकास की इस गति को बनाए रखना चाहते हैं। बिहार की जनता एक बार फिर एनडीए की मजबूत सरकार के पक्ष में खड़ी है।

G5JQA lbIAAXqqh 22Scope News

लालू -राबड़ी शासन पर किया हमला, बोले – जनता के पैसे से अपना विकास किया 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2005 से पहले कि स्थिति के बारे बताते हुये सरकार पर खुब हमला किया और कहा कि तत्कालीन सरकार सिर्फ अपने फायदे के लिये, अपना जेब भरने के लिये घोटाला पर घोटाला करती रही और जनता के पैसे से अपना विकास किया।

G5JP0TuaYAAvfds 22Scope News

उपलब्धियों के बहाने सरकार के समर्थन की अपील की 

मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और कहा कि आधारभूत संरचना का निर्माण हो चुका है ऐसे में इस बार आपका समर्थन जरूरी है। अलगे पांच साल में विकास की रफ्तार पकड़ेगा बिहार। उन्होंने बिहार का दृढ़ निश्चय के साथ विकास की प्रतिबद्धता को दोहराया और जनता से एनडीए समर्थित उम्मीदवार को जिताने की अपील की।

G5JP3UGaYAAZyrq 22Scope News

रवि किशन पहुंचे बगहा के पातीलार, NDA प्रत्याशी राम सिंह को भारी मतों से विजय दिलाने की अपील की

बीजेपी के सांसद रवि किशन आज बगहा के पातीलार पहुंचे। उन्होंने बगहा के चौतरवा पातीलार से आज चुनावी सभा को संबोधित करते हुए एनडीए से भाजपा उम्मीदवार राम सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील की। आज के इस सभा में केंद्रीय राज्य मंत्री सतीशचंद्र दुबे और पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे सहित एनडीए के चर्चित चेहरे मंच पर दिखे।

Ravi Kishan 22Scope News

ये भी पढ़े :  कैमूर की सभा में PM मोदी का महागठबंधन पर हमला, कहा- RJD-कांग्रेस वाले दुनियाभर में घूमते-फिरते हैं लेकिन नहीं जाते अयोध्या

अनिल कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Patna Water Metro Service: पटना में शुरू हुई वाटर मेट्रो, 50...

Patna Water Metro Service, पटना: बिहार की राजधानी पटना में गंगा नदी पर जल परिवहन और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वाटर मेट्रो...

Patna Municipal Bond NSE Listing: बिहार को मिले 200 करोड़ रुपये!...

Patna Municipal Bond NSE Listing, पटना: बिहार में शहरी विकास और आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है....

Samrat Chaudhary Suspends 15 Officers: बिहार में फिर 15 अधिकारियों पर...

Samrat Chaudhary Suspends 15 Officers, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज में लापरवाही और आम लोगों की शिकायतों के निपटारे में खानापूर्ति करने वाले अधिकारियों...