कटिहार में शाह ने कहा- जो लालू यादव ने किया है, वो काम मोदी कभी नहीं कर सकते

कटिहार : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के नेताओं ने पूरी ताकत झोक दी है। आज यानी आठ नवंबर को सुबह-सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो चुनावी जनसभा को संबोधित किया। पहली रैली सीतामढ़ी और दूसरी रैली बेतिया में की। वहीं केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की पहली रैली पूर्णिया में थी जबकि दूसरी जनसभा कटिहार में कर रहे हैं।

DIARCH Group 22Scope News

बिहार में जहां-जहां पर भी जाता हूं, यही उत्साह दिखाई पड़ता है – अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं अमित शाह ने आज कटिहार जिले के कोढ़ा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जो यहां उत्साह हैं, मैं बिहार में जहां-जहां पर भी जाता हूं, यही उत्साह दिखाई पड़ता है। ये बताता है कि लालू यादव और राहुल गांधी की पार्टी का सूपड़ा साफ होने वाला है। पहले चरण का मतदान हो चुका है और इसमें लालू एंड कंपनी का सूपड़ा साफ हो चुका है।

प्रथम चरण में ही प्रचंड बहुमत के साथ फिर से एक बार बिहार में एनडीए सरकार बनाने के लिए मतदाताओं ने नींव डालने का काम किया है। इसलिए दूसरे चरण में सीमांचल वालों को इस तरह से मतदान करना है कि आरजेडी वाले, जंगलराज वाले दूर-दूर तक दूरबीन से भी दिखाई न पड़े।

Amit Katihar 1 1 22Scope News

लालू और राहुल के लिए ये घुसपैठिए वोटबैंक हैं – शाह

शाह ने कहा कि लालू यादव और राहुल गांधी के लिए ये घुसपैठिए वोटबैंक हैं। इसलिए ये लोग उन्हें बचाने के लिए ‘घुसपैठिया बचाओ’ यात्रा निकालते हैं। लेकिन हम उनकी वोटबैंक से नहीं डरते हैं, इसलिए उन्हें चुन-चुन कर निकालने का काम भाजपा करेगी। जो लालू ने किया है, वो काम मोदी कभी नहीं कर सकते हैं। लालू ने चारा घोटाला किया है, लैंड फॉर जॉब स्कैम किया है, होटल बेचने का घोटाला किया है, अलकतरा घोटाला किया है, बाढ़ राहत घोटाला किया है, भर्ती घोटाला किया है और एबी एक्सपोर्ट का घोटाला सहित नरसंहार करने और जंगलराज लाने का काम किया।

अमित शाह ने कहा- PM मोदी राम मंदिर बनवाने का काम करते हैं

उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी राम मंदिर बनवाने का काम करते हैं, सीता माता मंदिर बनवाने का काम करते हैं, जिसका सीतामढ़ी में भूमिपूजन हो चुका है। आतंकियों के घर में घुसकर मारने का काम करते हैं, कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाने का काम करते हैं। अब मोदी ने तय किया है कि बिहार में डिफेंस कॉरिडोर बनाएंगे। नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की जोड़ी ने हमारे सीमांचल और कटिहार के लिए ढेर सारे काम किए हैं।

पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को विस्तारित करके कटिहार तक लाने वाले हैं। नारायणपुर से पूर्णिया तक 49 किमी लंबी सड़कें बनेंगी।
दो हजार करोड़ से मनिहारी और साहेबगंज को जोड़ने वाला गंगा का पुल बन रहा है। इस तरह विकास के ढेर सारे काम यहां हो रहे हैं।

Amit Katihar 2 22Scope News

यह भी पढ़े : सीमांचल में एनडीए की जनसभा में गरजे अमित शाह, विपक्ष पर जम कर बोला हमला, जनता को सचेत करते हुये बोले- जंगलराज फिर सत्ता में आने को आतुर… 

Bokaro Police Crime Report August 2026: बोकारो पुलिस की मासिक अपराध...

Bokaro Police Crime Report August 2026: पुलिस अधीक्षक, बोकारो की अध्यक्षता में मंगलवार को मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में अगस्त 2026...

Gaya Passport Mobile Van Camp 2026: पासपोर्ट के लिए गया से...

Gaya Passport Mobile Van Camp 2026: पासपोर्ट सेवाओं को आम नागरिकों के लिए अधिक सुलभ और सुविधाजनक बनाने की दिशा में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय,...

Bihar UAE Investment MoU: बिहार में UAE का निवेश! दुबई में...

Bihar UAE Investment MoU: बिहार में फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र और औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है।...