कर्ज से परेशान ठेका मजदूर ने की आत्महत्या, रेलवे ट्रैक से मिला शव

Bokaro: बालीडीह थाना क्षेत्र के बनसिमली गांव में सोमवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां रेलवे ट्रैक के किनारे 25 वर्षीय युवक बीरबल आचार्य का शव बरामद किया गया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक बीरबल आचार्य बोकारो स्टील प्लांट में ठेका मजदूर के रूप में काम करता था। परिजनों के अनुसार वह पिछले कुछ समय से करीब 2 लाख रूपए के कर्ज में डूबा हुआ था और आर्थिक तंगी से बेहद परेशान चल रहा था।

💬 महत्वपूर्ण: यह पोस्ट आत्महत्या और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी बातों पर केंद्रित है। कृपया ध्यान रखें और अपनी मानसिक स्थिति का ख्याल रखें।
आप अकेले नहीं हैं — मदद हमेशा उपलब्ध है।
📞 भारत: AASRA हेल्पलाइन — 91-9820466726

मानसिक तनाव जूझ रहा था मृतकः

मृतक के पिता कार्तिक आचार्य ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके बेटे ने कहा था अगर कर्ज के पैसे नहीं मिले तो मैं ट्रेन से कटकर जान दे दूंगा। उन्होंने बेटे को 2 लाख रुपये जुटाकर दे दिए थे, लेकिन मानसिक तनाव इतना गहरा था कि वह खुद को संभाल नहीं सका। सोमवार की सुबह बीरबल शौच के लिए घर से निकला और देर तक वापस नहीं लौटा। थोड़ी देर बाद गांववालों ने रेलवे ट्रैक पर युवक का शव देखा और परिजनों को सूचना दी।

Jharkhand-Government-Suicide-Helpline-Numbers
Jharkhand-Government-Suicide-Helpline-Numbers

आत्महत्या करने की आशंका, जांच जारीः

मौके पर पहुंचे पिता ने जब बेटे का शव देखा तो वे बेसुध होकर गिर पड़े। इस दर्दनाक दृश्य को देखकर आसपास के लोग भी भावुक हो उठे। घटना की सूचना मिलते ही बालीडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई एस मुर्मू ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस आगे की जांच में जुटी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बीरबल शांत स्वभाव का युवक था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह गुमसुम रहने लगा था।

रिपोर्टः चुमन कुमार

Saffrn

Trending News

मजदूर दिवस पर न्याय का संदेश : ‘सशक्त मजदूर, सशक्त राष्ट्र’

छपरा : अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर सारण जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DALSA), छपरा द्वारा श्रम...

मोतिहारी के कई थानों की पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा के बाजारों...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन शहर के करीब आधा दर्जन दुकानों पर साइबर पुलिस एवं स्थानीय चार थाना की पुलिस ने बड़ी...

चंद्रशेखर सिंह ने IPRD के सचिव का संभाला पदभार

पटना : 2010 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने शुक्रवार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (IPRD) के सचिव का...

समस्तीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की योजना बनाते हुए अवैध...

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। आगामी नौ मार्च को सुबह 11:38 बजे नगर थानान्तर्गत बहादुरपुर वार्ड संख्या-26 स्थित बाबुल इंटरप्राईजेज...

यात्रियों के साथ मारपीट, पथराव व चेन पुलिंग करने वाले सक्रिय...

आरा : दानापुर रेलखंड में ट्रेनों में यात्रियों के साथ मारपीट, पथराव और चेन पुलिंग करने वाले एक सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img