10 हजार के दम से विपक्ष हुआ बेदम, नीतीश के नाम होगा दसवीं बार शपथ लेने का रिकार्ड

 10 हजार के दम से विपक्ष हुआ बेदम, नीतीश के नाम होगा दसवीं बार शपथ लेने का रिकार्ड

पटना :  बिहार चुनाव में वोटर्स के रूझान से चुनाव परिणाम तक कई बातें न सिर्फ चौंकाने वाली रही बल्कि इतिहास भी बन गई है। वोटर्स के रूझान की बात करे तो पहले और दूसरे चरण में पुरूषों के मुकाबले 71.6 प्रतिशत महिलाओं ने  जबकि 62.8 % पुरूषों ने मतदान किया। वहीं एनडीए के पक्ष में कुल 23,11,7627 मत पड़े तो महागठबंधन को 18,63,6694 वोट मिले। सबसे ज्यादा मतों से जीतने वाले में जदयू के रुपौली से प्रत्याशी कलाधर मंडल 73572 मतों से तो संदेश सीट से राधा चरण साह जेडीयू की टिकट पर मात्र 27 वोट से जीत दर्ज करायी है।

Content Hindi Vedanta Quarter Page page 0001 3 22Scope News

नीतीश दसवीं बार करेंगे शपथ ग्रहण, बनेगा रिकार्ड

इस बार शपथ ग्रहण के बाद सबसे ज्यादा बार मुख्यमंत्री बनने का रिकार्ड भी नीतीश कुमार के ही नाम होगा। इससे पहले 6 बार मुख्यमंत्री रहने का रिकार्ड तामिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता और हिमाचल के सीएम वीरभद्र सिंह के नाम है। सिक्किम के सीएम पवन कुमार चामलिंग, ओडिसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनाक और पश्चिम बंगाल की सीएम ज्योति बसु के नाम पांच बार मुख्यमंत्री बनने का रिकार्ड।

4 1 page 0001 4 22Scope News

28 यादव बने विधायक, एससी सीटों पर एनडीए का दबदबा

वहीं जातिगत आधार पर बात करे तो एनडीए महागठबंधन के कुल 90 यादव उम्मीदवारों में 28 जीते जबकि 2000 के चुनाव में 55 यादव विधायक थे। वहीं एससी की बात करे तो कुल 38 सीटों में एनडीए ने 34 सीटे झटके हैं और एसटी की दो सीटे मनिहारी और कटोरिया क्रमश: कांग्रेस और राजद के पाले में गई है।

बीस बाहुबली थे मैदान में, हुलास पांडे और मुन्ना शुक्ला की बेटी, रीतलाल हारे

2025 के चुनाव में कुल 20 बाहुबली मैदान में थे जिनमें एनडीए के 10 तो महागठबंधन से तीन जीते। जबकि बाहुबली हुलास पांडे और मुन्ना शुक्ला की बेटी सहित, वारसलिगंज से अरूणा देवी, दानापुर से रीतलाल यादव, बाढ़ से लल्लू मुखिया को हार का सामना करना पडा है।

77 22Scope News

88 की टक्कर में 28 महिला विधायक बनी 

वहीं सभी पार्टियों से कुल 88 महिलायें मैदान में थी जिनमें 28 महिलायें विधानसभा पहुँची हैं। एनडीए की 10 और जेडीयू की 9 महिला तो राजद की तीन, लोजपाआर से 3 महिला ,हम की दो और रालोमो की एक महिला प्रत्याशी जीती है। वहीं पिछले चुनाव में 25 तो 2015 के चुनाव में 28 महिलायें जीती थी।

एनडीए के सुनामी में 15 जिलों से महागठबंधन आउट

इस चुनाव में महागठबंधन 15 जिलों में अपना खाता भी नही खोल पायी है जबकि 10 जिलों में एक-एक सीट से संतोष करना पड़ा है।

नीतीश कैबिनेट के 28 मंत्रियों ने लड़ा चुनाव, सिर्फ एक हारे

इस चुनाव में जहां नीतीश कैबिनेट के 28 मंत्रियों की जीत हुई वहीं एक सुमित सिंह की इस चुनाव में हार हुई है।
वहीं चुनावी सभा की बात करे तो पीएण मोदी ने 20 सभा कर 77 सीटें कवर की , वहीं नीतीश कुमार ने 84 सभायें की, अमित शाह ने 38 सभा की, राहुल गांधी 13 सभायें की, तेजस्वी ने 171 सभायें की तो प्रियंका गांधी ने कुल 8 सभायें की।

ये भी पढ़े :  चुनाव में करारी हार के बाद राज्यसभा में जीरो हो जाएगी RJD, ओवैसी का सपोर्ट भी नहीं आएगा काम

 

Dhanbad News: शराब फैक्ट्री में आधी रात जांच अभियान, अधिकारियों ने...

Dhanbad News: धनबाद ज़िला प्रशासन और आबकारी विभाग की एक संयुक्त टीम ने देर रात गोविंदपुर के देवली में स्थित एक बेवरेज कंपनी में...

Bihar MLC Oath Ceremony: विधान परिषद के नए सदस्यों ने ली...

Bihar MLC Oath Ceremony: बुधवार को पटना में बिहार विधान परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। उप-मुख्यमंत्री सम्राट...

Bihar Energy Summit 2026: बिजली, सोलर और ग्रीन हाइड्रोजन पर क्या...

Bihar Energy Summit 2026: पटना में आयोजित दो दिवसीय 'सोलर और सस्टेनेबल एनर्जी समिट और एग्ज़िबिशन' में बिहार सरकार ने ग्रीन एनर्जी और औद्योगिक...