Giridih: रेलवे ट्रैक पर कई टुकड़ों में व्यक्ति के शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Giridih: जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र स्थित दुराईटांड रेलवे स्टेशन के पास सोमवार को एक व्यक्ति का शव कई टुकड़ों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर हीरोडीह थाना पुलिस और रेलवे पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेराबंदी कर शव को अपने कब्जे में लिया।

Giridih: रेलवे ट्रैक पर कई टुकड़ों में मिला शव

शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू होने पर मृतक की पहचान हीरोडीह थाना क्षेत्र के डानडाटांड़ गांव निवासी तितु रविदास (60 वर्ष) के रूप में हुई। घटना स्थल पर मौजूद मृतक की पत्नी महा देवी ने रोते हुए पति के शव की पहचान की।

महा देवी ने बताया कि तितु रविदास मानसिक रूप से अस्वस्थ थे और अक्सर बिना बताए कहीं भी चले जाते थे। सोमवार सुबह भी वे घर से अचानक निकल गए थे। परिजनों को सोमवार दोपहर घटना की सूचना मिली, जिसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे।

Giridih: मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने शव को पोस्टमोर्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया है और घटना के कारणों की जांच में जुट गई है। रेलवे ट्रैक पर मिले शव के कई टुकड़े होने से आशंका जताई जा रही है कि हादसा ट्रेन से टकराने का हो सकता है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

सागर गुप्ता की रिपोर्ट

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...