Hazaribagh: पुलिस ने चार शातिर साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार, भोले-भाले लोगों के ऐसे उड़ा रहे थे रुपये

Hazaribagh: साइबर अपराधी नए-नए हथकंडा अपना कर लोगों की गाढ़ी कमाई उनके खाता से उड़ा ले रहे हैं। हजारीबाग पुलिस ने चार ऐसे ही साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जो म्यूल खाता के जरिए साइबर अपराध करते थे। पुलिस ने उनके पास से छह सिम कार्ड, 19 विभिन्न बैंक के एटीएम और डेबिट कार्ड, दो चार पहिया गाड़ी और 150000 रुपये बरामद किए हैं।

Hazaribagh: चार शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार

साइबर अपराध का दायरा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। कई लोग साइबर अपराधियों के चंगुल में फंसकर अपनी गाढ़ी कमाई से हाथ धो दे रहे हैं। इन दिनों साइबर अपराधी अनवांटेड लिंक के जरिए अपराध कर रहे हैं, जो बिना खाता धारक की जानकारी के उनके अकाउंट का एक्सेस प्राप्त कर ले रहे हैं। उस एकाउंट में ठगी का पैसा भेजा जाता है। इसके बाद एटीएम के जरिए पैसे को निकाल लिया जाता है।

Hazaribagh: एसपी ने बताया

हजारीबाग एसपी अंजनी अंजन ने जानकारी दी कि गुप्त सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति बिहार के नंबर के चार पहिया वाहन से हजारीबाग के डूमर के ग्रामीण से खाता और एटीएम कार्ड ले रहे हैं, जिसमें साइबर क्राइम का पैसा आता है। इस सूचना के आलोक में छापेमारी टीम ने दो युवक को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ग्राम डूमर सरौनी जंगल से हिरासत में लिया, जिसका नाम राजू और शिवा कुमार बताया गया।

Hazaribagh: भारी मात्रा में एटीएम कार्ड बरामद

तलाशी के क्रम में भारी मात्रा में एटीएम कार्ड और डेढ़ लाख रुपये बरामद किए गए। जब उनसे पूछताछ की गई तो बताया गया कि बरामद एटीएम कार्ड अलग-अलग व्यक्तियों से झांसा और कुछ पैसे देकर साइबर अपराधी द्वारा भेजे गए पैसा को निकाल कर अपना हिस्सा रखने के बाद बाकी पैसा अपराधियों तक पहुंचाता था। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर मोहम्मद जाकिर अंसारी और तस्लीम अंसारी को गिरफ्तार किया गया। दोनों पेशेवर साइबर अपराधी हैं। गिरफ्तार आरोपियों में एक गिरिडीह हजारीबाग और एक देवघर का रहने वाला है।

हजारीबाग एसपी अंजनी अंजान ने बताया कि कई लोग जानबूझकर तो कुछ अनजाने में अपना एकाउंट का एक्सेस साइबर अपराधियों को दे देते हैं। जो जानबूझकर देते हैं, वह अपराध के श्रेणी में आते हैं। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाती है, लेकिन कभी-कभी अनवांटेड लिंक टच करने से मोबाइल हैक हो जाता है। मोबाइल हैक होते ही साइबर अपराधी सारी जानकारी मोबाइल के जरिए ले लेते हैं। फिर साइबर अपराध की घटना को अंजाम देते हैं।

Hazaribagh: संदिग्ध लिंक को न करें टच

सबसे पहले बैंक और गूगल पे को ही हैक कर लिया जाता है। ऐसे में सावधानी बरतना और जागरूक रहना बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी से अपील की है कि स्मार्टफोन अवश्य रखें, लेकिन अनवांटेड लिंक कभी भी टच ना करें। अगर आप डाउनलोड करेंगे तो हो सकता है कि आपका बैंक से पैसा भी गायब हो जाए।

शशांक शेखर की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

JTET में बदलाव पर पलामू-गढ़वा में आक्रोश, हेमंत सरकार को घेरा

Jharkhand: JTET (झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा) से भोजपुरी, मगही और अंगिका भाषाओं को हटाये जाने के मुद्दे पर गढ़वा में सियासी घमासान तेज हो...

Garhwa में मनरेगा योजना अंतर्गत राशि घोटाला करने पर हुई कार्रवाई,...

Garhwa: सरकारी दायित्वों के प्रति लापरवाही एवं अनियमितता बरतने के विरुद्ध उपायुक्त दिनेश कुमार यादव द्वारा प्रखंड रंका के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) पर...

बाघमारा भूधसान घटना स्थल पहुंचे विधायक जयराम महतो, BCCL को ठहराया...

Jharkhand: बाघमारा सोनारडीह के टाण्डाबारी में कल हुए भूधसान की घटना की जानकारी पाकर आज डुमरी विधायक जयराम महतो घटनास्थल पहुंचे। यहां आकर घटनास्थल...

बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, हर सोमवार-शुक्रवार लगेगा सहायता शिविर

पटना : प्रदेश में निर्बाध बिजली आपूर्ति के ऊर्जा विभाग ने एक बड़ा मास्टर प्लान तैयार किया है। जिससे उपभोक्ताओं को अब किसी प्रकार...

बिहार में नर्सिंग संस्थानों को अब ऑनलाइन मान्यता, बढ़ेगी पारदर्शिता

पटना : नर्सिंग संस्थानों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से ऑनलाइन मान्यता प्रदान करने की सुविधा का शुभारंभ बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने किया।...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img