परीक्षा केन्द्र बदलने को लेकर ABVP के दर्जनों कार्यकर्ताओं व छात्रों ने किया पुतला दहन, कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ जताया विरोध प्रदर्शन

परीक्षा केन्द्र बदलने को लेकर ABVP के दर्जनों कार्यकर्ताओं व छात्रों ने किया पुतला दहन, कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ जताया विरोध प्रदर्शन

प. चंपारण : पीजी द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षा केंद्र मुजफ्फरपुर बनाए जाने को लेकर एबीवीपी बेतिया द्वारा नगर मंत्री शैलेश कुशवाहा के नेतृत्व में एमजेके कॉलेज में आक्रोश मार्च निकालकर पुतला दहन किया गया। इस दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की व छात्रों का शोषण बंद करो, जैसे नारेबाजी की।

परीक्षा केन्द्र मुजफ्फपुर करने पर भड़के छात्र

एबीवीपी जिला संयोजक ने बताया कि पिछले दो बार से विश्वविद्यालय प्रशासन को पीजी व व्यावसायिक पाठ्यक्रम के परीक्षा का आयोजन जिला केंद्र पर करने के लिए ज्ञापन दिया जा रहा है लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा पश्चिम चम्पारण के छात्रों से दोहरा रवैया अपनाते हुए हर बार परीक्षा का केंद्र मुजफ्फरपुर ही किया जा रहा है जिससे आने-जाने वाले छात्रों एवं छात्रों को काफी परेशानी का सामना करनी पड़ती है।

छात्रों ने कहा विरोध में करेंगे भूख हड़ताल

ऐसा लगता है कि विश्वविद्यालय प्रशासन पूर्ण रूप से निरंकुश हो गया है। जल्द ही अगर परीक्षा केंद्र मुजफ्फरपुर से बेतिया नहीं किया गया तो हम लोग सभी छात्रों के साथ भूख हड़ताल पर बैठेंगे और इसकी सारी जवाब देही विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।

ये भी पढ़े :  Breaking : प्रेम कुमार बन सकते हैं विधानसभा स्पीकर

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...