बिहार में CM पद को लेकर गिरिराज का बड़ा बयान, बोले, ‘पता नहीं ये भ्रम क्यों’

पटना : बिहार में सीएम पद को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के फायरब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मंगलवार यानी 18 नवंबर को कहा कि पता नहीं ये क्यों भ्रम है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हम चुनाव लड़े। आगे भी नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री होंगे। लेकिन उसकी प्रक्रिया है, बीजेपी की अलग बैठक होगी। जनता दल यूनाइटेड (JDU) की अलग बैठक होगी। सभी दलों की अलग-अलग बैठकें होंगी। फिर सब मिलकर फैसला लेंगे। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की बैठक में नेता का चुनाव होगा। गिरिराज ने कहा कि वो पूरे विश्वास के साथ कह रहे हैं कि नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री होंगे। दिल्ली में मीडिया से बातचीत में गिरिराज सिंह ने ये बात कही।

विजय सिन्हा ने भी नीतीश कुमार को ही बताया CM

आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बीजेपी के पहले नेता नहीं हैं जिन्होंने नीतीश कुमार के नाम पर मुहर लगाई है। इससे पहले डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा भी कह चुके हैं कि नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री होंगे।

नीतीश के नाम पर मुहर लगा चुके हैं ये नेता

वहीं एनडीए के अन्य दलों के प्रमुख नेता भी नीतीश कुमार के नाम पर अपनी सहमति दे चुके हैं। एलजेपीआर के अध्यक्ष चिराग पासवान, राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और हम के अध्यक्ष जीतन राम मांझी भी साफ कर चुके हैं कि सीएम कोई और नहीं बल्कि नीतीश कुमार की होंगे।

कल होगी NDA के विधायक दल की बैठक

इस बीच संभावना है कि बुधवार यानी 19 नवंबर को ही एनडीए के विधायक दल की बैठक होगी। एनडीए के विधायक दल की बैठक में ही नेता का चुनाव होगा। जो एनडीए विधायक दल का नेता चुना जाएगा, वहीं बिहार की सीएम की कुर्सी पर बैठेगा। एनडीए का नेता चुने जाने के बाद राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा। बिहार में 20 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण का कार्यक्रम होना है।

यह भी पढ़े : Breaking : बिहार में नई सरकार बनाने की कवायद तेज, हुई पर्यवेक्षकों की नियुक्ति, कल शाम आएंगे शाह

RJD स्थापना दिवस : तेजस्वी का BJP-NDA पर बड़ा हमला, कहा-...

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकारी अध्यक्ष व विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने पार्टी के स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर...

बिहार विधान परिषद : 10 नए MLC ने ली शपथ

पटना : बिहार विधान परिषद (MLC) के उपसभागार में आज शाम चार बजे नवनिर्वाचित 10 विधान पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई...

सम्राट कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई अहम फैसले, 5...

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार मंत्रिपरिषद की बैठक चल रही है। जिसमें दोनों डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी,...