बोकारो सिटी सेंटर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन से अधिक फुटपाथ दुकानें जलकर राख

commercial advertisement
Ad

Bokaro: बोकारो सेक्टर-4 स्थित सिटी सेंटर में मंगलवार देर शाम भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।फुटपाथ पर बनी आधा दर्जन से अधिक दुकानें कुछ ही मिनटों में आग की लपटों में घिर गई और पूरी तरह जलकर राख हो गई। आग लगने की सूचना पर तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। स्थानीय लोगों की त्वरित प्रतिक्रिया ने बड़े हादसे को टाल दिया, नहीं तो करीब दो दर्जन से अधिक दुकानें आग की चपेट में आ सकती थीं।

स्थानीय लोगों और पुलिस की सक्रियताः

घटना के समय सेक्टर-4 थाना पुलिस, सैकड़ों स्थानीय लोग और दुकानदार मदद के लिए जुट गए। जिन दुकानों में आग लगी उनमें सैलून, फास्ट फूड और अन्य फुटपाथ दुकानें शामिल थीं, जो कुछ ही समय में पूरी तरह नष्ट हो गई।

आग लगने का कारण स्पष्ट नहींः

स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि आग अचानक एक दुकान से उठती दिखाई दी और कुछ ही मिनटों में आसपास की दुकानों में फैल गई। आग की लपटें इतनी उंची थीं कि दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्टः चुमन कुमार

 

 

 

Latest

JPSC Recruitment: 18 साल बाद भी नहीं आया Assistant Professor भर्ती का रिजल्ट, CBI जांच में सामने आईं गंभीर गड़बड़ियां

जेपीएससी की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती प्रक्रिया पर फिर सवाल...

Newsletter

spot_img

Don't miss

JPSC Recruitment: 18 साल बाद भी नहीं आया Assistant Professor भर्ती का रिजल्ट, CBI जांच में सामने आईं गंभीर गड़बड़ियां

जेपीएससी की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती प्रक्रिया पर फिर सवाल...
spot_imgspot_img

Bokaro Bal Sudhar Grih News: बोकारो बाल सुधार गृह में एक साथ कई बच्चे बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने संभाला मोर्चा

Bokaro Bal Sudhar Grih News: चास स्थित बाल सुधार गृह में कई किशोरों के बीमार पड़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है।...

TCS Placement Bokaro: सपनों की नौकरी पाने वाले ये दो छात्र आखिर हैं कौन? TCS ने दिया लाखों का पैकेज

TCS Placement Bokaro: बोकारो के कांद्रा (चास) स्थित गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी के टेक्निकल कैंपस (इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कॉलेज)—जिसे NAAC से B++ ग्रेड मिला...

Bokaro Head Post Office ATM: बोकारो में ग्राहकों की परेशानी! शाम होते ही बंद हो जाता है पोस्ट ऑफिस का ATM

Bokaro Head Post Office ATM: सेक्टर-02 में हेड पोस्ट ऑफिस के परिसर में लगा ATM ग्राहकों के लिए परेशानी का कारण बन गया है।...