Giridih: धनवार में महिला की हत्या का खुलासा, पति ही निकला उसका हत्यारा, जानिए क्यों किया था मर्डर

Giridih: धनवार थाना क्षेत्र के अंबाटांड़ में हुई महिला की दिल दहला देने वाली हत्या का पर्दाफाश हो गया है। पुलिस ने इस मामले में मृतका के पति गंगा प्रसाद सिंह (64) को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार शाम 4 बजे खोरीमहुआ SDPO राजेंद्र प्रसाद ने अनुमंडल कार्यालय में प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी है।

Giridih: धनवार में महिला की हत्या

गौरतलब है कि, 13 नवंबर को 54 वर्षीय शांति देवी की हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद आरोपी ने शव से सिर अलग कर करीब 100 मीटर दूर फेंक दिया, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए राजधनवार पुलिस ने एक विशेष जांच टीम का गठन किया था।

Giridih: धनवार में महिला की हत्या का खुलासा

तकनीकी साक्ष्यों और गोपनीय इनपुट के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी पति को गिरफ्तार किया। पूछताछ में गंगा प्रसाद सिंह ने पत्नी की गला काटकर हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। इस दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल छुरा, टॉर्च तथा अन्य सामान को बरामद कर लिया है।

Giridih: इसलिए किया था मर्डर

SDPO राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि मृतका शांति देवी अक्सर बीमार रहती थीं और मानसिक रूप से परेशान थीं। आरोपी का शंकर ओझा के साथ 7 वर्षों से भूमि विवाद चल रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह इस हत्या को भूमि विवाद में शंकर ओझा को फंसाने के इरादे से अंजाम देना चाहता था। इसलिए उसे अपनी पत्नी की हत्या कर सिर और धड़ से अलग कर दिया था।

सागर गुप्ता की रिपोर्ट

Patna Pharma Raid: पटना में फार्मा कंपनी पर कार्रवाई, 10 दवाओं...

Patna Pharma Raid: बिहार की राजधानी पटना के कंकड़बाग स्थित सेलुलस फार्मा प्राइवेट लिमिटेड में राज्य औषधि नियंत्रक की टीम ने औचक निरीक्षण किया।...

Siwan Junction Ticket Checking: RPF-GRP की टीम ने सिवान जंक्शन पर...

Siwan Junction Ticket Checking: सिवान जंक्शन पर बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ रेलवे की ओर से विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया।...

Bihar Seva Sankalp Abhiyan: स्कूल, अस्पताल और बस अड्डों की व्यवस्था...

Bihar Seva Sankalp Abhiyan, पटना: बिहार में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के...