Chapra: थाना परिसर में गाड़ी से दबकर रसोइया की मौत, निजी ड्राइवर और सिपाही पर प्राथमिकी दर्ज

Chapra: नगर थाना परिसर में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें थाने में रसोइया का काम करने वाली महिला की स्कॉर्पियो की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

मृतका की पहचान नगर थाना क्षेत्र के पुरानी गुरहट्टी निवासी आरती देवी (45 वर्ष) पत्नी गोविंद जी प्रसाद के रूप में की गई है। आरती देवी पिछले कई वर्षों से नगर थाना और पुलिस अधिकारियों के यहां रसोई का काम करती थीं। बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाली यह महिला घर-घर खाना बनाकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही थी।

Chapra: थाना परिसर के बाहर बर्तन धोने के दौरान हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुक्रवार को दोपहर भोजन बनाने के बाद आरती देवी थाना परिसर के बाहर बर्तन धो रही थीं। इसी दौरान एएलटीएफ में चलने वाली एक निजी स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गई और तेज रफ्तार में पहले एक अन्य गाड़ी में टक्कर मारते हुए सीधे आरती देवी के ऊपर चढ़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उन्हें बचाया नहीं जा सका और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मियों के साथ-साथ आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। हादसे की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने तुरंत जांच शुरू की।

Chapra: निजी ड्राइवर और सिपाही पर प्राथमिकी दर्ज

मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ सदर राम पुकार सिंह ने बताया कि स्कॉर्पियो गाड़ी एलटीएफ के तहत चल रही थी और उसमें एक निजी चालक के साथ पुलिस का एक कांस्टेबल भी मौजूद था। स्कॉर्पियो किस तरह अनियंत्रित हुई, यह जांच का विषय है। उन्होंने कहा कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि पुलिस कांस्टेबल पर भी विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इधर, पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल में परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।

Chapra: पीड़ित परिवार के लिए उचित मुआवजे की मांग

मृतका के परिजनों ने बताया कि आरती देवी ही परिवार की मुख्य कमाऊ सदस्य थीं। उनकी मौत से घर पर आर्थिक संकट गहराने की आशंका है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और सहायता प्रदान करने की मांग की है। फिलहाल, मामले की जांच नगर थाना व सदर एसडीपीओ स्तर पर जारी है। पुलिस का कहना है कि लापरवाही की पुष्टि होने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Saffrn

Trending News

पोस्टरों में ‘सुंदर मधेपुरा’, जमीन पर जलजमाव! वार्ड-20 के लोग परेशान

मधेपुरा : मधेपुरा नगर परिषद शहर को 'सुंदर मधेपुरा' बनाने का दावा कर रही है। लेकिन शहर के कुछ इलाकों की तस्वीर इन दावों...

BPSC TRE-4 : प्रदर्शन के बीच पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिरासत...

पटना : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4) के विज्ञापन को लेकर आज यानी 20 मई को...

पाटीदारों के विवाद में युवक की मौत, 3 आरोपी गिरफ्तार

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में दो पाटीदारों के बीच हुए आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मारपीट में गंभीर रूप से घायल...

बिहार में खेल विकास को नई गति : खेल मंत्री ने...

पटना : बिहार सरकार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने आज विकास भवन पटना में खेल विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में...

लखीसराय के रामगढ चौक PHC प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई शुरू

लखीसराय : लखीसराय के रामगढ़ चौक पीएचसी के औचक निरीक्षण के दौरान सामने आयी अव्यवस्था और समाचार पत्रों में 'रामगढ चौक पीएचसी में ड्यूटी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img