उपेंद्र ने नीतीश की बातें क्यों की याद, लिखा- ‘खाना खाते वक्त मक्खियां भन-भनाएंगी, चिंता मत कीजिए’

पटना : राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) सुप्रीमो व राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश मंत्री बनने के बाद चर्चा में छा गए हैं। इस बीच उपेंद्र कुशवाहा ने अपने सोशल मीडिया एक्स के जरिए पोस्ट शेयर किया। इसमें उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बातों को याद किया। इतना ही नहीं, उपेंद्र कुशवाहा ने सीएम नीतीश को बड़ा भाई भी बताया। उन्होंने लिखा कि कभी-कभी बड़ों के द्वारा कही गई बातों को याद करना चाहिए।

उपेंद्र ने अपने पोस्ट में क्या-क्या लिखा?

उपेंद्र कुशवाहा ने अपने पोस्ट में यह भी लिखा कि आज‌ न जाने क्यों बड़े भाई नीतीश कुमार की एक पुरानी बात याद आ गई। सोचा आपसे भी शेयर करूं। कभी नीतीश ने कहा था कि खाना खाते वक्त मक्खियां भन-भनाएंगी। चिन्ता मत कीजिए। बाएं हाथ से भगाते रहिए। दाहिने से खाते रहिए। इस तरह से उपेंद्र कुशवाहा ने इशारे में ही बड़ी बात कह दी। साथ ही विपक्ष पर करारा तंज भी उन्होंने कसा।

यह भी देखें :

विपक्ष के निशाने पर हैं दीपक प्रकाश

दरअसल, दीपक प्रकाश उपेंद्र कुशवाहा के बेटे हैं। बिना चुनाव लड़े मंत्री बनने पर वे जमकर विपक्ष की तरफ से ट्रोल हो रहे हैं। दीपक बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सासाराम सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी नारायण पासवान के काउंटिंग एजेंट भी बने थे। लेकिन जब रिजल्ट आया तो नारायण पासवान को टोटल 327 वोट मिले थे। साथ ही उनकी जमानत भी जब्त हो गई थी। ऐसे में बिना चुनाव लड़े दीपक के मंत्री बनने से कई तरह के सवाल खड़े किए जा रहे हैं। अपने पोस्ट के जरिए उपेंद्र कुशवाहा ने विपक्ष पर पलटवार किया।

यह भी पढ़े : मंत्री का पदभार संभालने के बाद दीपक प्रकाश ने CM नीतीश से की मुलाकात

दिल दहला देने वाली वारदात, नशे की लत से फेफड़ा खराब...

भागलपुर : जिले के लोदीपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां नशे की गंभीर लत और बीमारी...

शादी से पहले मातम, बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी...

मधेपुरा : मधेपुरा जिले के आलमनगर नगर पंचायत के वार्ड-14 में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। बड़े भाई ने...

नगर निगम में करोड़ों रुपए की लागत से बंन रहे हाइटेक...

मोतिहारी : मोतिहारी नगर निगम में करोड़ों रुपए की लागत से बंन रहे हाइटेक शवदाह गृह का काम अब अधर में लटक गया है।...