संविधान दिवस आज, नीतीश, सम्राट, विजय व तेजस्वी ने बाबासाहेब को किया याद

पटना : भारत के इतिहास में 26 नवंबर एक बेहद खास तारीख है। ये दिन सिर्फ एक कैलेंडर डेट नहीं, बल्कि लोकतंत्र की बुनियाद को याद करने का मौका है। पहले इसे राष्ट्रीय कानून दिवस कहा जाता था, लेकिन अब ये दिन संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन देशभर में संविधान के महत्व, न्याय व्यवस्था और नागरिक अधिकारों पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

क्यों मनाया जाता है संविधान दिवस?

दरअसल, हमारे देश के संविधान को लिखने का काम 26 नवंबर 1949 को पूरा हो गया था और इसे भारत की संविधान सभा ने आधिकारिक तौर पर अपना लिया था। हालांकि संविधान को लागू 26 जनवरी 1950 को किया गया। ये वही दिन है जब भारत पूरी तरह से गणतंत्र बना और हर नागरिक को समान अधिकार की गारंटी मिली।

संविधान दिवस के दिन बाबासाहेब को राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, पीएम, नीतीश, सम्राट, विजय व तेजस्वी ने किया याद

आपको बता दें कि आज यानी 26 नवंबर को पूरा देश संविधान दिवस मना रहा है। देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और राजद नेता तेजस्वी यादव ने संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को याद किया और देशवासियों के साथ-साथ बिहारवासियों को संविधान दिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

CM नीतीश ने संविधान दिवस व नशामुक्ति को लेकर राज्यवासियों को दी बधाई

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि सभी देशवासियों को संविधान दिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। भारतीय संविधान के निर्माण से जुड़े महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं विद्वानों को सादर नमन। साथ ही नशामुक्ति दिवस पर हम सबको हर प्रकार के नशे से दूर रहने का संकल्प लेना चाहिए। नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाते हुए हम सभी मिलकर बिहार को समृद्ध, स्वस्थ और खुशहाल बनाएं।

हमारा संविधान ही हमारी पहचान है – सम्राट चौधरी

बिहार के डिप्टी सीएम व गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा कि हमारा संविधान ही हमारी पहचान है। सभी भारतवासियों को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। भारतीय संविधान मजबूत लोकतंत्र का मार्ग प्रशस्त करने के साथ सशक्त देश की संकल्पना को भी पूर्ण करता है। वहीं सम्राट ने नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता, संकल्प और स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश देते हुए आइए हम सब नशे के खिलाफ एकजुट हों और आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित, समर्थ और सकारात्मक वातावरण का निर्माण करें।

विश्व का सबसे बड़ा संविधान, हम भारतीयों का अभिमान – विजय कुमार सिन्हा

वहीं डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने ट्वीट कर लिखा कि विश्व का सबसे बड़ा संविधान, हम भारतीयों का अभिमान। संविधान दिवस आप सभी भारतवासियों को राष्ट्रीय संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

तेजस्वी ने कहा- आप सबों को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

राजद नेता तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि आप सबों को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। देश के हर वर्ग, जन व क्षेत्र की अपेक्षाओं, आकांक्षाओं, अधिकारों, उम्मीदों और भविष्य को सुरक्षित करने एवं न्यायपरक समतावादी राष्ट्र में सबके लिए प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने वाले संविधान को बारंबार नमन है। संविधान हमारा सबसे शक्तिशाली, पवित्र और अद्भुत ग्रंथ है। संविधान निर्माता बाबा साहेब को ConstitutionDay पर पुन: नमन करते हुए संकल्प लें कि हम गरीब, वंचित, उपेक्षित, उत्पीड़ित और उपहासित लोगों को समान अवसर देते हुए उन्हें समाज और देश निर्माण की मुख्यधारा में लेकर आएंगे व संविधान प्रदत्त अपने अधिकारों व कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से पालन करेंगे।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने पटना शहरी क्षेत्र की विभिन्न योजनाओं का किया निरीक्षण, निर्माणाधीन कार्य को तेजी से पूर्ण करने का दिया निर्देश

Saffrn

Trending News

Farmer Registry Campaign: बिहार के किसानों को मिलेगी Digital Identity, विजय...

 बिहार में 12 मई से फार्मर रजिस्ट्री विशेष अभियान शुरू। कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने कहा, किसानों को डिजिटल पहचान और योजनाओं का सीधा...

Ramgarh Lightning Tragedy: सीएम हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में...

 रामगढ़ के नेमरा गांव में तेज वज्रपात से 26 मवेशियों की दर्दनाक मौत। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव में किसानों पर टूटा आर्थिक...

Ranchi Missing Girl Case: कोकर से लापता 18 माह की मासूम...

 रांची के कोकर इलाके से लापता 18 माह की बच्ची के शव मिलने की आशंका। नाले से बरामद अवशेषों की पहचान के लिए पुलिस...

NEET-UG 2026: पेपर लीक के चलते परीक्षा रद्द, लाखों छात्रों का...

NEET UG 2026 : सपनों पर फिरा पानी, पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द! "सालों की मेहनत, रातों की नींद और आंखों में सजे डॉक्टर बनने के सपने... सब कुछ एक झटके में धुंधला हो गया।"देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा, NEET-UG 2026, को पेपर लीक की पुष्टि के बाद आधिकारिक तौर पर रद्द कर दिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के इस फैसले ने 24 लाख से अधिक छात्रों को गहरे सदमे में डाल दिया है। एक ओर जहाँ व्यवस्था की शुचिता बचाने के लिए परीक्षा रद्द करना जरूरी था, वहीं दूसरी ओर उन ईमानदार छात्रों के भविष्य पर सवालिया निशान लग गया है जिन्होंने दिन-रात एक कर इस परीक्षा की तैयारी की थी।शिक्षा मंत्रालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों पर कठोर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। लेकिन बड़ा सवाल यही है—आखिर कब तक छात्र सिस्टम की इन कमियों की भेंट चढ़ते रहेंगे?

Election Promise Debate: तमिलनाडु में विजय सरकार ने तुरंत लागू किये...

तमिलनाडु में विजय सरकार ने शपथ के बाद चुनावी वादों पर अमल शुरू किया, जबकि झारखंड में महागठबंधन की सात गारंटियों पर सवाल उठ...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img