Advertisment

मंईयां सम्मान योजना की राशि पर साइबर ठगों की नजर, महिला ने थाने में की शिकायत

Pakur: जिले के लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र से साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मंईयां सम्मान योजना की राशि पर साइबर अपराधियों ने नजर डाल दी है। तालझारी गांव की रहने वाली एक महिला के बैंक खाते से पिछले एक साल से अवैध तरीके से पैसे की निकासी की जा रही है, जिससे पीड़िता बेहद परेशान है।

एक साल से खाते से उड़ रही योजना की राशि:

पीड़ित महिला के अनुसार, जिस दिन से उनके खाते में मैया सम्मान योजना की राशि आनी शुरू हुई, उसी समय से उनके पैसे अज्ञात तरीके से कटने लगे। कई बार उन्हें इस निकासी की जानकारी भी नहीं मिल पाती थी।

पुराना खाता बंद, नया खुलवाया… फिर भी निकासी जारी:

महिला की शिकायत पर जांच करते हुए सीएसपी संचालक ने पुराना खाता बंद कर नया खाता खुलवाया। इसके बावजूद भी योजना की राशि नए खाते से भी कटती रही, जिससे स्पष्ट है कि साइबर ठग उनके बैंक विवरणों और आधार-लिंक्ड जानकारी का दुरुपयोग कर रहे हैं।

महिला ने थाने में दर्ज कराई शिकायत:

लगातार हो रही इन घटनाओं से परेशान होकर पीड़ित महिला ने लिट्टीपाड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और साइबर सेल की मदद से ठगों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

रिपोर्टः संजय सिंह

 

 

Jamtara Cashew Processing Unit: क्या जामताड़ा बनेगा झारखंड का ‘काजू हब’?...

Jamtara Cashew Processing Unit: जामताड़ा ज़िला प्रशासन ने काजू उत्पादन और उससे जुड़े उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए अपनी कोशिशें तेज़ कर दी...

Gumla Bus Accident: गुमला में भीषण टक्कर के बाद घंटों केबिन...

Gumla Bus Accident: शनिवार को गुमला ज़िले के पालकोट पुलिस स्टेशन इलाके में सड़क का एक बड़ा हादसा हुआ। दातली डैम के पास एक...

Giddi CCL Firing Incident: रामगढ़ के गिद्दी CCL क्रेशर में फायरिंग...

Giddi CCL Firing Incident: रामगढ़ ज़िले के गिद्दी पुलिस स्टेशन इलाके में मौजूद CCL गिद्दी 'A' क्रशर कॉम्प्लेक्स में शनिवार शाम करीब 6:30 बजे...