मंईयां सम्मान योजना की राशि पर साइबर ठगों की नजर, महिला ने थाने में की शिकायत

Pakur: जिले के लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र से साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मंईयां सम्मान योजना की राशि पर साइबर अपराधियों ने नजर डाल दी है। तालझारी गांव की रहने वाली एक महिला के बैंक खाते से पिछले एक साल से अवैध तरीके से पैसे की निकासी की जा रही है, जिससे पीड़िता बेहद परेशान है।

एक साल से खाते से उड़ रही योजना की राशि:

पीड़ित महिला के अनुसार, जिस दिन से उनके खाते में मैया सम्मान योजना की राशि आनी शुरू हुई, उसी समय से उनके पैसे अज्ञात तरीके से कटने लगे। कई बार उन्हें इस निकासी की जानकारी भी नहीं मिल पाती थी।

पुराना खाता बंद, नया खुलवाया… फिर भी निकासी जारी:

महिला की शिकायत पर जांच करते हुए सीएसपी संचालक ने पुराना खाता बंद कर नया खाता खुलवाया। इसके बावजूद भी योजना की राशि नए खाते से भी कटती रही, जिससे स्पष्ट है कि साइबर ठग उनके बैंक विवरणों और आधार-लिंक्ड जानकारी का दुरुपयोग कर रहे हैं।

महिला ने थाने में दर्ज कराई शिकायत:

लगातार हो रही इन घटनाओं से परेशान होकर पीड़ित महिला ने लिट्टीपाड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और साइबर सेल की मदद से ठगों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

रिपोर्टः संजय सिंह

 

 

Ranchi Crime News: रांची में छात्रा समेत तीन से Mobile छिनतई,...

रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में अलग-अलग घटनाओं में छात्रा समेत तीन लोगों के मोबाइल छीने गए। बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले...

Utpad Sipahi Exam 2023: उत्पाद सिपाही Paper Leak ठगी मामले में...

झारखंड हाईकोर्ट ने उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा 2023 में पेपर लीक के नाम पर ठगी के आरोपी मुकेश कुमार उर्फ शेर सिंह को जमानत...

Jharkhand High Court: JPSC JSSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर...

 JPSC, CDPO, Food Safety Officer और JSSC CGL परीक्षा के विज्ञापन रद्द करने की अधिसूचना के खिलाफ याचिकाओं पर 15 सितंबर को झारखंड हाईकोर्ट...