गैंगरेप पीड़िता से मिलीं मेयर आशा लाकड़ा, कानून-व्यवस्था पर साधा निशाना

गैंगरेप पीड़िता से मिलीं मेयर आशा लाकड़ा, कानून-व्यवस्था पर साधा निशाना

गुमला : गैंगरेप पीड़िता से मिलीं मेयर आशा लाकड़ा, कानून-व्यवस्था पर साधा निशाना- गुमला

जिले के चर्चित बिशुनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 मार्च को सत्य अहिंसा के पुजारी

टाना भगत समुदाय की 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ हुए गैंगरेप

मामले को लेकर को रांची मेयर आशा लाकड़ा बिशुनपुर पहुंची.

जहां उन्होंने पीड़िता एवं उसके परिजनों से मुलाकात कर उसे हर संभव मदद करने का आश्वासन दी.

मौके पर मेयर आशा लकडा ने कहा कि जब से झारखंड में जेएमएम एवं कांग्रेस के नेतृत्व में हेमंत सोरेन की सरकार बनी है. तब से दुष्कर्म हत्या जैसी घटना झारखंड राज्य में आम बात हो गई है. आए दिन यहां लड़की और महिलाएं दुष्कर्म जैसी घटना का शिकार हो जा रही है. और इस सरकार में महिलाएं अब खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है. फिर भी सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंग रहा है. ऐसी सरकार को बर्खास्त कर देनी चाहिए.

आरोपी को मिले फांसी की सजा

आशा लकड़ा ने कहा कि मैं सरकार से मांग करती हूं कि फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन कर दुष्कर्म के आरोपी को तत्काल फांसी की सजा मिलनी चाहिए. मौके पर उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी छंदा भट्टाचार्य अंचलाधिकारी धनंजय पाठक एवं थाना प्रभारी सदानंद सिंह से बात करते हुए कहा कि पीड़िता बच्ची को बिशुनपुर से बाहर कस्तूरबा में नामांकन करा कर उसकी पढ़ाई का जिम्मा प्रशासन सुनिश्चित करें. साथ ही पीड़ित परिवार को प्रशासन हरसंभव सुरक्षा मुहैया कराएं. आरोपी के परिजनों द्वारा पीड़िता के परिजनों को धमकी दिया जा रहा है ऐसे में वह खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.

सभी विधायक घटना के विरोध में उठाएं आवाज

उन्होंने झारखंड के सभी विधायकों से मांग करते हुए कहा कि सभी विधायक विधानसभा में इस घटना के विरोध में जोरदार आवाज उठाएं क्योंकि यह पूरे झारखंड के लिए एक शर्मनाक बात है. बिशुनपुर में एक आदिवासी नाबालिक टाना भगत बच्ची के साथ में 10 लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म जैसे घिनौनी घटना को अंजाम दिया गया है. जिसकी जितनी निंदा की जाए उतना ही कम है. महापौर के द्वारा पीड़िता के परिजनों को चावल एवं आर्थिक सहयोग किया गया. इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री मिसिर कुजुर, अमती पानी मुखिया सुरेश भगत, सुशील मुंडा, जगत ठाकुर, हरिहर, रानू सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे.

रिपोर्ट : रणधीर निधि

कानून व्यवस्था तो पहले से ही निचले पायदान पर थी, अब स्वास्थ्य विभाग भी वेंटिलेटर पर- भाजपा

Green Energy पर Reliance का ₹1 लाख करोड़ का दांव, आंध्र...

 रिलायंस इंडस्ट्रीज आंध्र प्रदेश में ग्रीन एनर्जी के लिए ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी। CBG प्लांट्स से 3 लाख से अधिक रोजगार और किसानों...

Inflation Update: सितंबर में 5.65% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई,...

SBI Research के अनुसार सितंबर में खुदरा महंगाई 5.65% और अक्टूबर-नवंबर में 6.5% से अधिक हो सकती है। RBI अक्टूबर में रेपो रेट बढ़ा...

Ranchi News: फर्जी दस्तावेज से 6.36 लाख से अधिक की ठगी,...

 रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज के जरिए 6.36 लाख रुपये से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने...