एआई आधारित, कौशल उन्मुख और शोध आधारित होगी बिहार की शिक्षा व्यवस्था, यूजीसी गाईडलाईन का होगा अनुपालन – शिक्षा मंत्री सुनील कुमार

एआई आधारित, कौशल उन्मुख और शोध आधारित होगी बिहार की शिक्षा व्यवस्था, यूजीसी गाईडलाईन का होगा अनुपालन – शिक्षा मंत्री सुनील कुमार

पटना, 27 नवंबर : नई सरकार के गठन के बाद शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने गुरुवार को विकास भवन स्थित कार्यालय सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्दर ने विभाग की वर्तमान स्थिति और कार्य प्रगति का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया।

चुनावी घोषणाओं का समयबद्ध और प्राथमिकता के आधार पर होगा क्रियान्वयन

मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि चुनावी घोषणा पत्र में किए गए वादों को समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारा जाए और विभागीय प्राथमिकताओं पर तेजी से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

शिक्षा में एआई तकनीक को मिलेगी शीर्ष प्राथमिकता, हरेक जिले में होगी मॉडल विधालय और महाविद्यालय

शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य में शिक्षा व्यवस्था को एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित, कौशल-केंद्रित और शोधोन्मुख दिशा में विकसित करने की आवश्यकता है। उन्होंने उच्च शिक्षा संस्थानों में यूजीसी द्वारा जारी गाइडलाइनों के पूर्ण अनुपालन का निर्देश दिया। इसके साथ ही, उन्होंने प्रत्येक जिले में एक मॉडल विद्यालय और एक मॉडल महाविद्यालय स्थापित करने को विभाग की प्रमुख प्राथमिकता बताया।

टीआरई 4 का रोस्टर कैलेंडर बना हो सख्ती से अनुपालन

बैठक के दौरान मंत्री ने शैक्षणिक सत्र को नियमित करने के साथ ही टीआरई 4 का रोस्टर शीघ्र तैयार करने का आदेश संबंधित अधिकारियों को दिया। उन्होंने राज्य के सभी विद्यालयों में नियमित शारीरिक गतिविधियों और खेलकूद के आयोजन को भी अनिवार्य बताया।

गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और तकनीक-संचालित शिक्षा व्यवस्था लक्ष्य

मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता एक उत्तरदायी, आधुनिक, तकनीक-संचालित, कदाचार-रहित और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रणाली की स्थापना है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर परिणाम-उन्मुख कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि शिक्षा सुधारों में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार्य नहीं होगी।

ये भी पढ़े :  शपथ ग्रहण के बाद एक्शन में मंत्री प्रमोद कुमार,पर्यटन विकास,वन संरक्षण और आवासीय कॉलोनी का होगा विकास, लंबित प्रस्तावों का होगा त्वरित निष्पादन

India New Zealand Rugby Series: भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज की राजगीर...

India New Zealand Rugby Series, पटना: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेल संबंधों के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बिहार एक अंतरराष्ट्रीय...

Bihar Agrivoltaics Solar Energy: बिहार में खेती के साथ सौर ऊर्जा...

Bihar Agrivoltaics Solar Energy, पटना: बिहार में कृषि भूमि का बेहतर उपयोग करने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए खेती के साथ सौर...

Bihar Tourism Global Branding: बिहार के पर्यटन स्थलों और छठ महापर्व...

Bihar Tourism Global Branding: बिहार के पर्यटन स्थलों, सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में सरकार ने...