बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, कई विभागों में नई जिम्मेदारी, मिहिर कुमार बने विकास आयुक्त

पटना : बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने आज यानी 30 नवंबर को कई भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों की अधिसूचना जारी की है। इन बदलावों का असर राज्य के प्रशासनिक कामकाज पर सीधा पड़ेगा। सरकार ने अलग-अलग विभागों में महत्वपूर्ण पदों पर नए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी है। सरकार का कहना है कि ये बदलाव प्रशासनिक कार्यों को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं। यह अधिसूचना बिहार राज्यपाल के आदेश पर सरकार के सचिव मो. सोहैल द्वारा जारी की गई है।

सबसे महत्वपूर्ण बदलाव

आपको बता दें कि सीके अनिल को प्रधान सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। 1991 बैच के आईएएस अधिकारी सीके अनिल को परामर्श पद से स्थानांतरित कर अब राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। दीपक कुमार सिंह को महानिदेशक-सह-मुख्य जांच आयुक्त बनाया गया है। 1992 बैच के अधिकारी दीपक कुमार सिंह पहले ग्रामीण कार्य विभाग में अपर मुख्य सचिव थे। अब उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग में महानिदेशक और मुख्य जांच आयुक्त की नई जिम्मेदारी दी गई है।

मिहिर कुमार सिंह बने बिहार के नए विकास आयुक्त

वहीं 1993 बैच के अधिकारी मिहिर कुमार सिंह पहले उद्योग और परिवहन विभाग सहित अन्य अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। अब उन्हें राज्य का विकास आयुक्त नियुक्त किया गया है।

उद्योग विभाग में बड़ा फेरबदल

जबकि कुंदन कुमार को उद्योग विभाग का सचिव बनाया गया है। वह नई दिल्ली स्थित बिहार भवन में स्थानिक आयुक्त के पद पर थे और कई महत्वपूर्ण अतिरिक्त प्रभार भी देख रहे थे। नई जिम्मेदारी के साथ वे अपने पुराने अतिरिक्त प्रभार भी जारी रखेंगे।

बी कार्तिकये धनजी का अतिरिक्त भार कम

वहीं आईएएस अधिकारी बी कार्तिकेय धनजी वे पहले उद्योग विभाग के सचिव के अतिरिक्त प्रभार में थे। अब उन्हें इस जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है, जबकि अन्य प्रभार उनके पास रहेंगे।

IAS 22Scope News

अन्य प्रमुख बदलाव

संजय कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी मिली है. वे वाणिज्य-कर विभाग में सचिव हैं। सरकार ने उन्हें अतिरिक्त रूप से गृह विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी का प्रभार भी दिया है।

IAS 1 22Scope News

2 प्रमंडलीय आयुक्तों की अदला-बदली

दरभंगा के प्रमंडलीय आयुक्त कौशल किशोर अब तिरहुत प्रमंडल, मुजफ्फरपुर का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। वहीं तिरहुत के प्रमंडलीय आयुक्त राज कुमार को परिवहन विभाग में अपर सचिव बनाकर पटना बुलाया गया है।

यह भी पढ़े : चुनाव से पहले बिहार में बड़े पैमाने पर ट्रांसफर-पोस्टिंग, एक साथ कई विभागों में तबादला

अंशु झा की रिपोर्ट

Bharat Tiwari Encounter: भाई ने भोजपुर SP पर लगाए गंभीर आरोप,...

Bharat Tiwari Encounter: बिहार में भरत तिवारी के हाई-प्रोफाइल एनकाउंटर मामले की न्यायिक जांच चल रही है। इसी बीच, भरत तिवारी के भाई चंदन...

अकीदत व एहतराम के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, जगह-जगह जायरीन...

गयाजी : ऐतिहासिक और मजहबी शहर गया में यौम-ए-आशूरा के अवसर पर शिया समुदाय की ओर से पारंपरिक जंजीरी मातम का जुलूस अकीदत और...

पटना के ‘बापू टावर’ पहुंचे नीतीश कुमार, गांधीजी के जीवन से...

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को पटना के गर्दनीबाग स्थित 'बापू टावर' का...