जमशेदपुर में हो रही वृंदावन की होली, मस्ती करनी है तो आप भी आइये

जमशेदपुर में हो रही वृंदावन की होली, मस्ती करनी है तो आप भी आइये

जमशेदपुर : जमशेदपुर में हो रही वृंदावन की होली, मस्ती करनी है तो आप भी आइये- जमशेदपुर में

वृंदावन की होली हो रही है. मस्ती करनी है तो

आप भी जुगसलाई की फूलों की होली का नजारा लेने आ जाए.

हम आपको 22 स्कोप के जरिए फूलों की होली का नजारा दिखाते हैं.

जहां झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता अपने पत्नी के साथ इस होली का जमकर आनंद उठाये,

और अपने आप को डांस करने से रोक नहीं पाए.

holi 1 22Scope News

बन्ना गुप्ता ने जमकर किए डांस

जमशेदपुर के जुगसलाई स्थित रंगलाल मैरिज हॉल में मानव कल्याण सेवा समिति द्वारा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से विशेष फूलों की होली का आयोजन हुआ. एक और जहां लोगों को रंग छुड़ाने का डर सताता है एवं किसी भी त्वचा की बीमारी के डर से कई लोग होली के रंग से बचते हैं. इसका विकल्प जमशेदपुर के जुगसलाई के लोगों ने ढूंढा, जहां फूलों की होली खेली गई. जिसमें बचपन से लेकर 55 के लोगों ने खुलकर हिस्सा लिया. इस आयोजन में महिलाओं की भी काफी भागीदारी रही. इस कार्यक्रम में विशेष फूलों की होली का आयोजन किया गया, ताकि उनका त्वचा को किसी भी तरह का नुकसान ना हो.

यहां कई वर्षों से फूलों की होली का होता है आयोजन

मानव कल्याण सेवा समिति द्वारा पिछले कई वर्षों से पर्यावरण व जल संरक्षण के उद्देश्य से फूलों की होली का आयोजन होता आ रहा है. लेकिन पिछले 2 सालों से वैश्विक कोरोना महामारी के चलते समिति द्वारा इस कार्यक्रम के आयोजन पर रोक लगा दी गई थी. वहीं वैश्विक महामारी का प्रकोप कम होते ही समिति द्वारा बड़े पैमाने पर फूलों की होली का आयोजन जुगसलाई स्थित रंगलाल मैरेज हाल में किया गया. जहां केवल समिति के सदस्य ही नहीं बल्कि शहर के कई लोग उपस्थित हुए.

रिपोर्ट : लाला जब़ी

VPR Mrs India 2022 का खिताब जीतने के बाद जमशेदपुर पहुंची श्रमिष्ठा

Puja Singhal PMLA Case: IAS पूजा सिंघल को सुप्रीम कोर्ट से...

Puja Singhal PMLA Case: झारखंड कैडर की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत नहीं मिली है। शीर्ष...

Dhanbad Food Raid: धनबाद में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर बड़ी कार्रवाई,...

Dhanbad Food Raid: जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में नई औद्योगिक निवेश नीति की तैयारी,...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य में निवेश को बढ़ावा देने और...