राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा में शामिल हुए नीतीश, गिनाए सरकार में हुए एक-एक काम

पटना : बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज यानी चार दिसंबर को चौथा दिन है। आज की कार्यवाही के दौरान जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ विधायक नरेंद्र नारायण यादव को 18वीं विधानसभा का उपाध्यक्ष घोषित किया गया। इस पद के लिए उन्होंने बुधवार को एकमात्र उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया था, इसलिए आज गुरुवार को उनका निर्विरोध निर्वाचित हुए। नरेंद्र नारायण को वर्तमान विधानसभा के सदस्यों को शपथ दिलाने के लिए प्रोटेम स्पीकर भी बनाया गया था। इससे पहले वह 17वीं विधानसभा में भी सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष चुने गए थे।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा में अपने संबोधन की शुरुआत बिहार की जनता का आभार व्यक्त करते हुए की

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में अपने संबोधन की शुरुआत बिहार की जनता का आभार व्यक्त करते हुए की। उन्होंने कहा कि जनता ने बढ़-चढ़कर चुनाव में हिस्सा लिया, जो लोकतंत्र में उनके विश्वास को दर्शाता है। सीएम ने जोर दिया कि राज्य में प्रेम और भाईचारा कायम है और पहले की तरह हिंदू-मुस्लिम झगड़े नहीं होते। उन्होंने कब्रिस्तानों की घेराबंदी के साथ-साथ मंदिरों की घेराबंदी भी कराए जाने का उल्लेख किया।

Nitish Sadan 1 22Scope News

शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना

सीएम नीतीश ने कहा कि सरकार ने शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया है। उन्होंने बताया कि बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के माध्यम से दो लाख 58 हजार सरकारी शिक्षकों की बहाली की गई है। स्वास्थ्य क्षेत्र की बात करते हुए उन्होंने कहा कि पहले अस्पतालों में जहां प्रतिदिन एक या दो मरीज आते थे अब स्थिति बदल चुकी है। राज्य में 27 जिलों में नए मेडिकल कॉलेज बनाए जा रहे हैं जिन्हें जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पीएमसीएच को 5,400 बेड का और आईजीआआएमएस में तीन हजार बेड का अस्पताल बनाया जा रहा है। आधारभूत संरचना (इंफ्रास्ट्रक्चर) पर बोलते हुए सीएम ने कहा कि बिहार में कहीं से भी पटना पहुंचने का छह घंटे का लक्ष्य था, जो अब घटकर पांच घंटे में पूरा हो गया है।

Nitish Sadan 1 22Scope News

कृषि, रोजगार और ऊर्जा क्षेत्र के लक्ष्य

नीतीश कुमार ने बताया कि वर्ष 2008 में कृषि रोड मैप बनाकर काम किया जा रहा है। इसके परिणामस्वरूप, राज्य में मछली का उत्पादन ढाई गुना से अधिक हो गया है और बिहार अब मछली उत्पादन में आत्मनिर्भर हो गया है। ऊर्जा क्षेत्र में उन्होंने कहा कि सभी घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली मुफ्त दी जा रही है और लोगों के घरों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। रोजगार के मोर्चे पर सीएम ने दावा किया कि 40 लाख लोगों को रोजगार दिया जा चुका है और अगले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार दिया जाएगा।

यह भी देखें :

CM नीतीश ने विपक्ष की तरफ इशारा करते हुए कहा- ‘सब करिए ना नमन’

सीएम नीतीश ने विपक्ष की तरफ इशारा करते हुए कहा कि सब करिए ना नमन। एक बार हाथ उठाकर कीजिए। सब काम किए, सबकुछ कर रहे हैं। जब विपक्ष के लोगों ने हाथ नहीं उठाया तो सीएम ने हंसते हुए कहा कि आप लोग काहे नहीं करते हैं। आप लोग भी करिए। सबके लिए काम कर रहे हैं, सब तरह से कितना बढ़ा है जी। सीएम के इतना कहते ही राजद की तरफ से भाई वीरेंद्र ने आपत्ति जताई, जिसके बाद स्पीकर प्रेम कुमार ने उन्हें बैठे-बैठे नहीं बोलने को कहा। भाई वीरेंद्र के टोकाटाकी पर सीएम नीतीश ने कहा कि अरे सुना ना भाई, पहले तो आप लोग हमरा बतवा सुनते ही थे। अब काहे ला कर रहे हो। दो बार आपको साथ रखे हुए थे, सब बात सुनते थे। आप लोग दो-दो बार साथ थे। अब आपके साथ कभी नहीं जाएंगे।

Nitish Sadan 2 22Scope News

यह भी पढ़े : विधानसभा में राज्यपाल का अभिभाषण शुरू, अध्यक्ष, सभापति व सीएम मौजूद

अंशु झा की रिपोर्ट

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...