सदन में ऐसा क्यों बोले सम्राट? ‘…ना मेरा नाम बुलडोजर’, विजय सिन्हा ने भी RJD को खूब ‘रगड़ा’

पटना : बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र में गुरुवार यानी चार दिसंबर को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा हुई। जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, मंत्री विजय कुमार चौधरी, विपक्ष में राजद विधायक कुमार सर्वजीत सहित तमाम पार्टी के नेता ने राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा की। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विपक्ष के विधायकों को जवाब दिया कि और कहा कि यहां कोई बुलडोजर नहीं है, ना मेरा नाम बुलडोजर है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने सुशासन स्थापित किया है। अतिक्रमण पर न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई की जा रही है।

सम्राट ने RJD विधायक कुमार सर्वजीत की ओर से की गई एक टिप्पणी पर जवाब दी

सम्राट चौधरी ने यह बयान राष्ट्रीय जनता दल (RJD) विधायक कुमार सर्वजीत की ओर से की गई एक टिप्पणी पर जवाब दी। दरअसल, राजद विधायक कुमार सर्वजीत ने सदन में यह कहा कि इनके (सम्राट) पिताजी ने बड़े अरमान से इनका नाम सम्राट रखा था, लेकिन इनके काम के कारण पत्रकारों ने इनका नाम बुलडोजर बाबा रख दिया।

बालू, जमीन और शराब माफिया पर होगी कार्रवाई – सम्राट चौधरी

कुमार सर्वजीत बिहार में अतिक्रमण के खिलाफ चल रही बुलडोजर वाली कार्रवाई को लेकर निशाना साध रहे थे। ऐसे में सम्राट चौधरी ने सदन में साफ कहा कि माफिया पर कार्रवाई की जाएगी। शराब माफिया, जमीन माफिया और बालू माफियाओं पर कार्रवाई होगी। सम्राट ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में कोई नहीं बचेगा।

सम्राट ने कहा- बिहार में अंग्रेजों ने 2 मेडिकल कॉलेज बनाए थे

सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में अंग्रेजों ने दो मेडिकल कॉलेज बनाए थे। चार कर्पूरी ठाकुर और संयुक्त सरकार की ओर से बनाए गए थे। 1978-79 के बाद 2008 तक एक मेडिकल कॉलेज नहीं बना। इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार बने रहे मेडिकल कॉलेज का जिक्र किया। इसके साथ और भी उपलब्धियों के बारे में उन्होंने बताया।

यह भी देखें :

विजय सिन्हा बोले- छाती पर बुलडोजर चलाएंगे

दूसरी ओर सदन में राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा पर आरोप लगाते हुए कहा कि आप दवा माफिया हैं, दो नंबर की दवा बेचते हैं। इस पर विजय सिन्हा ने कहा कि इस तरह के लोग ही बिहार में जंगलराज फैलाए थे। इनसे मुक्ति के लिए हम संकल्पित हैं और बहुत जल्द बहुत चेहरे भी उजागर करेंगे। मैं शोर नहीं मचाता, जमीन पर काम करके बालू माफिया, भू-माफिया या दारू माफिया की छाती पर बुलडोजर चलाएंगे।

Vijay Sinha 22Scope News

यह भी पढ़े : राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा में शामिल हुए नीतीश, गिनाए सरकार में हुए एक-एक काम

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...