मुख्यमंत्री ने पटना पुस्तक मेला का किया उद्घाटन

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गांधी मैदान में आयोजित पटना पुस्तक मेला का दीप प्रज्ज्वलित कर उ‌द्घाटन किया। पटना पुस्तक मेला के आयोजक मंडल ने मुख्यमंत्री को पुस्तक भेंटकर उनका स्वागत किया। उद्घाटन के पश्चात् मुख्यमंत्री ने पुस्तक मेला परिसर का भ्रमण कर विभिन्न प्रकाशनों द्वारा लगाए गए स्टॉल का जायजा लिया। जायजा के क्रम में मुख्यमंत्री ने बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के स्टॉल का फीता काटकर लोकार्पण किया।

पटना पुस्तक मेला 16 दिसंबर तक चलेगा

पटना पुस्तक मेला प्रांगण में सूचना एवं जन-संपर्क विभाग, महिला एवं बाल विकास निगम, श्रम संसाधन विभाग, विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों की प्रदर्शनी लगाई गई है। पटना पुस्तक मेला 16 दिसंबर तक चलेगा। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष उदयकांत मिश्रा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त अनिमेष परासर, पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक जीतेंद्र राणा, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा सहित पटना पुस्तक मेला के आयोजक मंडल एवं बड़ी संख्या में पुस्तक प्रेमी मौजूद थे।

CM Pustak 1 22Scope News

CM Pustak 2 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने धान अधिप्राप्ति की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश…

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...

Bihar PACS Computerization: पैक्स कंप्यूटरीकरण में पटना समेत 5 जिले पीछे,...

Bihar PACS Computerization: बिहार में पैक्स कंप्यूटरीकरण, गोदाम निर्माण और फसल सहायता योजना के लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए सहकारिता विभाग ने...