बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

पटना : भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर पटना हाईकोर्ट के निकट बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा प्रांगण में राजकीय समारोह आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

CM नीतीश के साथ, डिप्टी CM, विधानसभा अध्यक्ष, मंत्री, सांसद सहित कई नेता रहे मौजूद

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री स्रमाट चौधरी, बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, सांसद संजय कुमार झा सहित अन्य सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के कलाकारों ने भजन-कीर्तन, बिहार गीत के साथ बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जीवनी पर आधारित गीतों का गायन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने पटना पुस्तक मेला का किया उद्घाटन

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...