Giridih News: भगत जी चौक पर पांच सूत्री मांगों को लेकर धरना दूसरे दिन भी जारी, समर्थन देने पहुंचे अमरदीप निराला

Giridih News: गावां प्रखंड के मालदा बाजार स्थित भगत जी चौक पर पांच सूत्री मांगों को लेकर चल रहा धरना रविवार को दूसरे दिन भी जारी रहा. धरना पर बैठे समाजसेवी मृत्युंजय पांडेय ने स्पष्ट कहा कि जब तक मांगों की पूर्ति नहीं होती, आंदोलन वापस नहीं लिया जाएगा. यदि प्रशासन ने अनदेखी जारी रखी तो कल से आमरण अनशन शुरू किया जाएगा. उन्होंने बताया कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों व विभागीय अधिकारियों की लापरवाही और कम इच्छाशक्ति के कारण क्षेत्र की आम जनता गंभीर समस्याओं से जूझ रही है. बार-बार पत्राचार एवं आग्रह के बावजूद केवल झूठे आश्वासन मिले हैं, आश्वासन के अलावा इन मांगों को लेकर किसी भी प्रकार का समाधान नहीं किया गया है.

Giridih News: धरना को समर्थन देने पहुंचे झारखंड नवनिर्माण संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष अमरदीप निराला

धरना स्थल पर समर्थन देने पहुंचे झारखंड नवनिर्माण संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष अमरदीप निराला ने कहा कि शासन और प्रशासन अब निर्लज्ज हो गया है. इन्हें जनसमस्याओं से कोई लेना-देना नहीं रहा. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने इस आंदोलन को गंभीरता से नहीं लिया तो आगे आंदोलन का दायरा बढ़ाया जाएगा और प्रखंड मुख्यालय का तालाबंदी किया जाएगा. मौके पर अशोक साव, नवरत्न तिवारी, कन्हैया तिवारी, सोनू वर्णवाल, गौतम सिन्हा, उपेंद्र पांडेय, रामकृष्ण तिवारी, सोनू तिवारी, भोला यादव, दिलीप साव, प्रभु दास सहित दर्जनों लोग शामिल थे.

Smriti Mandhana और Palash Muchhal की नहीं होगी शादी, खुद किया कंफर्म

Thailand Delegation Bihar Tourism: थाईलैंड का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बिहार,...

Thailand Delegation Bihar Tourism, पटना: बिहार पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित फैम टूर ‘लोटस ट्रायंगल—ट्रैवल टू लैंड ऑफ एनलाइटनमेंट’ के तहत थाईलैंड से...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh: पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह,...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh, पटना: राजधानी पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Samrat Chaudhary Developed Bihar: लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने...

Samrat Chaudhary Developed Bihar, पटना: सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में रविवार को “विकसित बिहार: नींव से निर्माण तक” महामंथन सह लव-कुश...