‘नागरिक सम्मान समारोह’ में शामिल हुए विजय सिन्हा, मोकामा के विभिन्न मंदिरों में की पूजा अर्चना

मोकामा : बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा सोमवार को मोकामा पहुंचे और विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना की। सूबे की तरक्की और उन्नति का आशीर्वाद मांगा। उन्होंने सपरिवार महादेव गंगा घाट में गंगा आरती, रुद्राभिषेक और पूजा अर्चना किया। इस दौरान समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मोकामा के नगर सभापति नीलेश कुमार ने उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा का स्वागत किया। उन्होंने पूजा-अर्चना के बाद बिहार के उतरोतर विकास का आशीर्वाद मांगा। मुरली मनोहर मंदिर के प्रधान पुजारी पवन उपाध्याय ने विजय सिन्हा को वैदिक रीति से पूजा-अर्चना कराया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान से बिहार में सुख शांति की दुआ मांगी।

विजय सिन्हा नीलेश कुमार के द्वारा आयोजित ‘नागरिक सम्मान समारोह’ में हुए शामिल

डिप्टी सीएम व मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मोकामा चेयरमैन नीलेश कुमार द्वारा आयोजित ‘नागरिक सम्मान समारोह’ में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। समारोह में नागरिकों और कार्यकर्ताओं से मिला अपार स्नेह, सम्मान और विश्वास अत्यंत भावविभोर करने वाला रहा। आप सभी के प्रेम और सहयोग के लिए हार्दिक आभार एवं सभी को बधाई।

Vijay Sinha 1 1 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : BJP प्रदेश कार्यालय में सभी मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक, दिलीप ने संगठन को गति प्रदान करने का दोहराया संकल्प

विकाश कुमार की रिपोर्ट

Bihar School Building Construction: अपने प्रखंड में मिलेगी उच्च शिक्षा की...

Bihar School Building Construction, पटना: बिहार में स्कूलों और उच्च शिक्षा संस्थानों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने निर्माण कार्यों...

Jio IPO दूसरे दिन 5.57 गुना सब्सक्राइब, 75 लाख से ज्यादा...

Jio IPO Subscription: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ को दूसरे दिन भी निवेशकों की ओर से मजबूत प्रतिक्रिया मिली। गुरुवार शाम 7...

Bihar Government Public Relations Review: बिहार सरकार की योजनाओं का होगा...

Bihar Government Public Relations Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सूचना एवं जन-संपर्क विभाग को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों...