ताजपुर-बख्तियारपुर गंगा पुल निर्माण में तेजी के लिए मुख्य सचिव ने की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक

पटना : ताजपुर-बख्तियारपुर गंगा पुल निर्माण कार्य में गति लाने एवं निर्धारित समय सीमा में परियोजना को पूरा कराने हेतु आज बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परियोजना की प्रगति, आवश्यकता अनुसार संसाधनों की उपलब्धता और संबंधित विभागों के बीच समन्वय को और प्रभावी बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई।

CM के दूरदर्शी विचार राज्य के किसी भी क्षेत्र से राजधानी पटना आने में अधिकतम 5 घंटे का समय लगे – प्रत्यय अमृत

मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दूरदर्शी विचार राज्य के किसी भी क्षेत्र से राजधानी पटना आने में अधिकतम पांच घंटे का समय लगे। उसे साकार करने की दिशा में राज्य सरकार नदियों पर महत्वपूर्ण पुलों के निर्माण को प्राथमिकता दे रही है। ताजपुर-बख्तियारपुर गंगा पुल इसी लक्ष्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि निर्माणाधीन सभी स्ट्रक्चर्स पर कार्य यथाशीघ्र और निरंतर शुरू किया जाए।

कार्य की धीमी प्रगति किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं होगी – मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत

उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्य की धीमी प्रगति किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं होगी। परियोजना की निरंतर निगरानी सुनिश्चित करने के लिए यह समीक्षा बैठक प्रत्येक सोमवार मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। बैठक में संबंधित विभाग को परियोजना का साप्ताहिक प्रोग्राम तैयार करने का निर्देश दिया गया, जिसमें परियोजना से जुड़ी चुनौतियाँ, समय-सीमा, लक्ष्य एवं कार्ययोजना का विस्तृत विवरण शामिल रहेगा। मुख्य सचिव ने कहा कि वह स्वयं प्रत्येक सप्ताह कार्य की प्रगति की बारीकी से समीक्षा करेंगे।

‘ताजपुर-बख्तियारपुर गंगा पुल के पूर्ण निर्माण के बाद महात्मा गांधी सेतु और राजेंद्र सेतु पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा’

ताजपुर-बख्तियारपुर गंगा पुल के पूर्ण निर्माण के बाद महात्मा गांधी सेतु और राजेंद्र सेतु पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा, साथ ही ओडिशा के पाराद्वीप से नेपाल तक का आवागमन भी सुगम हो जाएगा। यह परियोजना न केवल क्षेत्रीय संपर्क को मजबूत करेगी बल्कि पूरे प्रदेश के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को नई दिशा प्रदान करेगी। इस बैठक में पथ निर्माण विभाग के सचिव डॉ. संदीप कुमार आर पुडकलकट्टी , BSRDCL के प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल अशोक और विभाग के अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : मुख्य सचिव ने शुरू किया ‘उद्योग वार्ता’, उद्योग के क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

अंशु झा की रिपोर्ट

Bihar School Building Construction: अपने प्रखंड में मिलेगी उच्च शिक्षा की...

Bihar School Building Construction, पटना: बिहार में स्कूलों और उच्च शिक्षा संस्थानों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने निर्माण कार्यों...

Jio IPO दूसरे दिन 5.57 गुना सब्सक्राइब, 75 लाख से ज्यादा...

Jio IPO Subscription: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ को दूसरे दिन भी निवेशकों की ओर से मजबूत प्रतिक्रिया मिली। गुरुवार शाम 7...

Bihar Government Public Relations Review: बिहार सरकार की योजनाओं का होगा...

Bihar Government Public Relations Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सूचना एवं जन-संपर्क विभाग को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों...